चक्रवाती तूफान अकवान के बाहरी बारिश वाले बादल शुक्रवार सुबह से ओडिशा के तट से टकराने लगे हैं। इसके साथ ही गोपालपुर के पास टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो अगले 3 घंटे तक जारी रह सकती है। इसके चलते ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश शुरू हो रही है।
आश्रमों, अखाड़ों और कथावाचकों से जुड़े कुछ मामलों में यौन व शारीरिक शोषण के आरोप सामने आने के बाद संत समाज और धार्मिक व्यवस्थाओं में सुधार की चर्चा तेज हो गई है। इस विषय पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा, महिला संत हषार्नंद गिरि और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेषानंद महाराज ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फिल्म जगत में पहचान दिलाने की दिशा में सतना के फिल्म निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी की हिंदी फीचर फिल्म नोटिस एक अहम पहल बनकर सामने आई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर के दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
देवउठनी ग्यारस से ठीक पहले गुरुवार को सरार्फा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,179 रुपए टूटकर 1.30 लाख रुपए के स्तर से नीचे आ गया है, जो 11 दिसंबर 2025 के बाद पहला मौका है, जब सोना इस स्तर से नीचे फिसला है।
मध्य प्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गुरुवार को भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) इन्वेस्टर मीट का विधिवत शुभारंभ हुआ। निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रदेश में 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट क्षेत्र में बीती देर रात तेज रफ्तार का भयावह कहर देखने को मिला। रिंग रोड स्थित नेशनल हाईवे- 45 पर राज फैमिली ढाबे के पास मक्का से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने जमकर तबाही मचाई। रात 2 बजे हुए इस हादसे में ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए वहां आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जलती हुई कार के भीतर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव बरामद किया गया है। तुषार शर्मा सरे के निवासी थे और वाहन में मिले अवशेषों के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उपलब्धि के तहत मध्यप्रदेश राज्य के साथ-साथ प्रदेश के तीन प्रमुख नगरीय निकायों इंदौर, सारणी और बालाघाट को प्रतिष्ठित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है।
आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन दबाव में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स -0.17 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी -0.26 प्रतिशत अंक टूटकर पहुंच गया। दरअसल, सुबह बीएसई सेंसेक्स मामूली 42.34 अंक की बढ़त के साथ 82,074.16 अंक पर खुला।
देश के साथ मध्यप्रदेश में भी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध के दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। दाल, तेल और सब्जियों के बढ़ते दामों के साथ-साथ पैकेट में दूध वितरित करने वाली तीनों प्रमुख कंपनियों ने एक के बाद एक दाम बढ़ाए हैं।






















