सुप्रीम कोर्ट ने देश में मृत्युदंड देने के लिए फांसी के बजाय किसी कम दर्दनाक विकल्प-जैसे जहरीला इंजेक्शन या गोली मारने को अपनाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इस याचिका के खारिज होने से भविष्य में इस मुद्दे पर वैधानिक व वैज्ञानिक जांच का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होता।
नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान जब एक मां का शव उसके चार साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी।
नेपाल में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में गिर गई, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। हादसा रात करीब 1.15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड-3 स्थित चरौंडी के पास चिनाधारा इलाके में हुआ।















