भोपाल गैस त्रासदी के पर्यावरणीय प्रभावों पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने यूनियन कार्बाइड संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में भूजल के अब भी दूषित होने की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वास्तविक स्थिति का सत्य केवल स्वतंत्र और वैज्ञानिक परीक्षण से ही सामने आ सकता है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम के केस में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना दावों में मुआवजा तय करते समय केवल आधार कार्ड में दर्ज उम्र को ही आयु का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता।
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव कालापीपल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो शुरू हुआ। वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन किया।
इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में पहाड़ के नीचे छिपी हिजबुल्लाह की एक बड़ी अंडरग्राउंड ड्रोन फैसिलिटी का पर्दाफाश किया है। यहाँ से ईरान निर्मित ड्रोन और 50 विस्फोटक वॉरहेड मिले हैं।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए ई-प्रवेश के दूसरे चरण की आवंटन सूची जारी कर दी है। कुल 1.25 लाख छात्रों को कॉलेज अलॉट हुए हैं, जिन्हें 13 जून तक फीस जमा करनी होगी।
मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा के भीतर सस्पेंस बरकरार है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीसरे उम्मीदवार की संभावना से इंकार किया है, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान ने राजनीतिक अटकलों को फिर हवा दे दी है।
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भीषण बाढ़ से लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक 46 लोगों की मौत हो गई। कई लोग लापता है, जिनको तलाश जारी है। वहीं सैकड़ों लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर है।
भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी पिछले कारोबारी सेशन की तरह गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर नीचे कारोबार करता नजर आया। वहीं यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया में मामूली मजबूती दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में सर्दी के बीच मौसम ने भी करवट बदल ली है। मंगलवार को गुना, बड़वानी, धार के मनावर और मुरैना में तेज बारिश हुई। भोपाल-ग्वालियर समेत 28 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवात सक्रिय है। यहीं से ट्रफ भी गुजर रही है।
MCC ने NEET PG काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 का नया शेड्यूल जारी किया है। रजिस्ट्रेशन अब 5 दिसंबर से शुरू होंगे और रिजल्ट 12 दिसंबर को आएगा। राउंड 1 एडमिशन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है। पूरी जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियां देखें।






















