मऊगंज के नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर को एसपी ने लाइन अटैच किया। अगस्त क्रांति मंच ने 'पॉकेट गवाह' और एक ही व्यक्ति को सैकड़ों मामलों में गवाह बनाने के लगाए गंभीर आरोप।
सतना के सभापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में घायल युवक ने ठेकेदार पर एफआईआर की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया, जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया। दूसरी ओर हथकड़ी लगे चोरी के आरोपियों को खैनी–गुटखा खिलाने वाले प्रधान आरक्षक तीरथ प्रसाद को निलंबित किया गया। दोनों मामलों ने पुलिस कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर में ईडी ने कांग्रेस नेता विशाल अग्निहोत्री उर्फ गोलू और उनके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34.26 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। इस संपत्ति में आलीशान फ्लैट, प्लॉट, कृषि भूमि, नकदी और कीमती विदेशी घड़ियां शामिल हैं। संपत्तियों की वास्तविक कीमत दस्तावेजों में दर्ज मूल्य से लगभग चार गुना अधिक है।
रीवा जिले की ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा सोनी पर स्कूल निरीक्षण के नाम पर शासन की राशि के दुरुपयोग, गैर अनुबंधित वाहन उपयोग, शिक्षकों को कार्यालय में अटैच कर गैर शैक्षणिक कार्य कराने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद डीईओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मामला शिक्षकों के वेतन, जीपीएफ और पेंशन प्रकरणों की लापरवाही से भी जुड़ा है।
सतना जिले के कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई गणेश रावत का शराब के नशे में ट्रक चालक से बदसलूकी और टीआई को गाली देने वाला वीडियो वायरल हो गया। एएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई को लाइन अटैच किया और जांच के आदेश दिए।

















