प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की ग्रैंड इंटरनेशनल एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध से जुड़ी दुर्लभ और पवित्र धरोहरों को जनता के सामने प्रदर्शित किया गया है।
सतना जिले में इस वर्ष धान का रकबा लगभग 20% बढ़कर 2,05,460 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। पराली प्रबंधन के लिए जिले में सुपर सीडर, बेलर, जीरो टीलेज जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं 50 हजार टन पराली की वार्षिक आवश्यकता को देखते हुए कलेक्शन सेंटर और हाइटेक हब स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर ने पराली जलाने की घटनाएं रोकने के निर्देश दिए।














