सीबीआई की एसआईटी ने बताया कि भोले बाबा आर्गेनिक डेयरी, जो 2019 से 2024 तक घी की आपूर्ति कर रही थी, उसने कभी दूध या मक्खन की असली खरीदारी नहीं की, बल्कि रासायनिक पदार्थों जैसे मोनोडाईग्लिसराइड्स और एसिटिक एसिड एस्टर का इस्तेमाल कर कृत्रिम घी तैयार किया।
देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीकें जैसे-जैसे विकसित हो रही हैं, वैसे-वैसे फिल्मी सितारे अपने व्यक्तित्व अधिकारों के लिए कोर्ट की शरण में जा रहे हैं। इसी बीच अपने सख्त तेवर और बेबाक बातों के लिए सुर्खियां बटोरनी वाली सपा की राज्यसभा सांसद एवं अभिनेत्री जया बच्चन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था। अब उसका बयान आ गया है। हिन्दुस्तान से हजारों किलोमीटर दूर रहने वाली इस महिला का नाम लरिसा है। भारत में इस महिला की चर्चा उसके लिए आठवें आश्चर्य से कम नहीं है।
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अक्टूबर 2022 में उसे ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, इसका मतलब यह नहीं कि अब आतंकवादियों को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग करने की छूट मिल गई है। एफएटीएफ ने साफ कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सतत निगरानी जारी रहेगी।
रीवा कलेक्ट्रेट की 3000 स्क्वेयर फीट ज़मीन इंडियन काफी हाउस को मात्र ₹500 के स्टांप पर लीज पर दे दी गई, वो भी बिना खसरा नंबर दर्ज किए। अनुबंध में नियमों की भारी अनदेखी की गई है। प्रशासनिक अफसरों की हड़बड़ी और मनमानी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बांग्लादेश में विमान क्रैश, TDS रिफंड पर संसदीय समिति की सिफारिश, संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हंगामा, ED के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के 12 आरोपी बरी, भाजपा युवा मोर्चा की बैठक, महाकाल मंदिर विवाद और भोपाल में नए विधायक विश्राम गृह व वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी खबरें.


















