अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गए। तीन की मौत हुई, जबकि एक का उपचार जारी है।
गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा सामने आया है। अश्विनी कुमार इलाके में ज्वेलरी निर्माण इकाई के ETP/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल यूनियन कार्बाइड (यूका) फैक्ट्री के जहरीले कचरे की राख को धार जिले के पीथमपुर फैक्ट्री परिसर में ही दफनाने का आदेश दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को दो माह में निपटान रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में 'कोल्ड्रिफ' नामक जहरीली कफ सिरप पीने से 24 से अधिक बच्चों की किडनी फेल होने से हुई मौत के मामले में तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसआईटी (SIT) द्वारा 10 दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें परासिया कस्बे में एडिशनल सेशन जज गौतम गुर्जर के समक्ष पेश किया गया था।
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात हुई भारी आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर और सिंगरौली जैसे प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

















