मध्य प्रदेश में दिवाली की रात हुई भारी आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर और सिंगरौली जैसे प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
बबबइंदौर की हवा सबसे ज्यादा जहरीली रही, जहां AQI 361 तक पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडी हवा के कारण प्रदूषक कण जमीन पर टिक गए, जिससे कई शहरों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही और नागरिकों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। औसतन, 16 घंटों के भीतर प्रदेश की हवा में 150 से 250 अंकों तक की वृद्धि दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में प्रदूषण का स्तर
दिवाली की शाम 5 बजे तक अधिकांश शहरों की हवा "संतोषजनक से मध्यम" श्रेणी में थी, लेकिन रात 9 बजे के बाद आतिशबाजी के कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा। मंगलवार सुबह 9:30 बजे तक, भोपाल (कोहेफिजा 336), इंदौर (छोटी ग्वालटोली 361), ग्वालियर (महाराज बाड़ा 333), सागर (341) और सिंगरौली (306) में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी को दर्शाता है। यह स्थिति औसतन केवल 16 घंटों में पैदा हुई, जब हवा 150 से 250 AQI तक अधिक प्रदूषित हो गई।
प्रदूषण का कारण: ठंडी हवा और स्मॉग की परत
पर्यावरण विशेषज्ञ सुभाष सी पांडे के अनुसार, रात भर पटाखों के चलने से उत्पन्न हानिकारक गैसें और धूल के बारीक कण, ठंडी हवा के कारण जमीन की निचली परतों पर स्थिर हो गए। इसी कारण सुबह के समय पूरे शहर में स्मॉग की मोटी परत छाई रही। उन्होंने बताया कि AQI का 200 से 500 के बीच होना खतरनाक होता है, और यह दूषित हवा नागरिकों में आंखों, गले और त्वचा में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
प्रमुख शहरों में AQI की रिकॉर्ड वृद्धि
भोपाल में 200 अंकों की छलांग: राजधानी भोपाल में कोहेफिजा का AQI शाम 5 बजे के 136 से बढ़कर सुबह 336 तक पहुंच गया, यानी लगभग 200 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। शाहपुरा (153 से 302) और टीटी नगर (126 से 309) में भी हवा 'मध्यम' से सीधा 'बहुत खराब' श्रेणी में चली गई।
इंदौर सबसे आगे, 237 अंकों की बढ़ोतरी: इंदौर की छोटी ग्वालटोली में AQI 177 से बढ़कर 361 पर पहुंचा, जबकि एयरपोर्ट एरिया में सबसे ज्यादा 237 अंकों की बढ़त (81 से 318) दर्ज की गई। केवल रीजनल पार्क क्षेत्र में हवा का स्तर कुछ हद तक नियंत्रण में रहा।
ग्वालियर और जबलपुर की स्थिति: ग्वालियर के डीडी नगर में AQI शाम 193 से बढ़कर सुबह 364 तक पहुंच गया। इसी तरह, जबलपुर के गुप्तेश्वर क्षेत्र में AQI 103 से तीन गुना बढ़कर 349 हो गया। जबलपुर में सुहागी और मरहाताल में भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया।
स्वास्थ्य पर प्रदूषण का प्रभाव
विशेषज्ञ सुभाष सी पांडे ने बताया कि खतरनाक वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। आंखों और गले में जलन, सांस लेने में दिक्कत मुख्य समस्याएं हैं। इसके अलावा, तेज पटाखों की आवाज से कानों में घंटी बजना (Tinnitus), सुनने में कठिनाई और नींद में खलल जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। नागरिकों को ऐसे वातावरण में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह