हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से जारी तेजी पर अचानक गुरुवार को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स तेज गिरावट के साथ ओपन हुए, जबकि अमेरिका में रेट कट के बाद इनमें तेजी की उम्मीद जताई जा रही थी।
अमेरिका के भारत पर लगाए गए 50 फीसदी के भारी-भरकम टैरिफ का असर आज शेयर बाजार पर दिखने लगा है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 481 अंक या 0.60 परसेंट गिरकर 80,305 पर खुला।














