बांग्लादेश ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। आईपीएल-2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। इससे पहले, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम भेजने से भी इंकार कर दिया था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा दस प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पहले बैच को पांच साल और अन्य को तीन साल की आयु छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण से भी छूट दी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने आज मध्य प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 61 साल कर दी। सीजेआई बीआर गवई और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने अंतरिम आदेश में तेलंगाना हाईकोर्ट के इसी तरह के फैसले का जिक्र किया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। भारत के स्थायी राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान की ओर परोक्ष तौर से इशारा करते हुए कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद और अवैध हथियार तस्करी का शिकार रहा है।
मध्यप्रदेश में मासूमों का काल बना कफ सिरप के केस में एक के बाद एक नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अभी तक की जांच में ऊपर से लेकर नीचे तक मिलीभगत नजर आ रही है। जिसमें कुछ नाम उजागर हो चुके हैं। कुछ नामों में अभी भी पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।
एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि देखिए, ट्रंप की ये नीति एक तरह से टैरिफ आतंकवाद है। ये विकासशील देशों को धमकाने का एक तरीका है, लेकिन भारत को डरने की जरूरत नहीं है।
सतपुड़ा की वादियों में बसे छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन-ग्राम अब पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बन गए हैं। ग्रामीण जीवन, जनजातीय संस्कृति, पहाड़ी ट्रैकिंग और लोक नृत्य सब कुछ एक ही जगह पर्यटकों को मिल रहा है। पिछले दो सालों में यहां बनाए गए होम-स्टे को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है।



















