बिहार के पूर्व DGP आलोक राज ने कार्यभार संभालने के मात्र दो दिन बाद BSSC चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। वहीं, BPSC TRE 3 पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार हुआ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रिटायरमेंट से तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन (सेवावृद्धि) मिल गया। वे प्रदेश के पहले मुख्य सचिव हैं जिन्हें सीधे एक साल की सेवावृद्धि मिली है। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिवों को एक बार में 6-6 महीने का एक्सटेंशन ही मिलता रहा है। अब जैन का कार्यकाल अगस्त 2026 तक रहेगा।














