दिल्ली की रामलीला मैदान रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आत्मविश्वास खोने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। खड़गे और प्रियंका गांधी ने भी संविधान को बचाने और लोकतंत्र की रक्षा की अपील की।
जहां देशभर में दशहरे पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, वहीं सतना जिले के कोठी कस्बे में रावण पूजन की अनूठी परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस वर्ष भी कोठी में भक्तों ने रावण की पूजा-अर्चना कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। साथ ही राम-रावण लीला, विजय जुलूस और जगह-जगह भंडारों से पूरा नगर रामभक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया।
विजयादशमी पर सतना शहर रामभक्ति में डूब गया। व्यंकट मैदान और मैत्री पार्क में रावण दहन के साथ हजारों श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और मां दुर्गा की झांकियों ने जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीप सज्जा और आतिशबाजी से शहर झिलमिलाता रहा, जहां आस्था, संस्कृति और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला।
भगवान राम की नगरी अयोध्या में आयोजित भव्य रामलीला ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस वर्ष की फिल्मी रामलीला को दुनियाभर के 51 करोड़ से अधिक भक्तों ने ऑनलाइन देखा, जो पिछले वर्ष के 47 करोड़ दर्शकों के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। दरअसल, रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इस बार दर्शकों का अद्भुत रिकॉर्ड रच दिया है।
नवरात्रि शुरू होते ही दशहरा नजदीक आने के साथ ही देशभर में रामलीला की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। मंचन के लिए पात्रों का चयन भी हो चुका है, लेकिन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी का किरदार देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है।

















