जहां देशभर में दशहरे पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, वहीं सतना जिले के कोठी कस्बे में रावण पूजन की अनूठी परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस वर्ष भी कोठी में भक्तों ने रावण की पूजा-अर्चना कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। साथ ही राम-रावण लीला, विजय जुलूस और जगह-जगह भंडारों से पूरा नगर रामभक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया।

हाइलाइट्स
कोठी, स्टार समाचार वेब
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व के मौके पर जिलेभर में रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है। इस पर्व को बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया जाता है। मगर जिले का एक कस्बा ऐसा भी है जहां दशहरे पर रावण की पूजा किए जाने की परंपरा है। इस वर्ष भी जिले के कोठी कस्बे में दशहरे पर्व के दिन रावण की पूजा की गई। इस मौके पर कोठी के रमेश मिश्रा अपने निवास से गाज-बाजे के साथ अपने दल बल को कोठी हनुमान मंदिर से चलकर कोठी थाना परिसर पर स्थित रावण की प्रतिमा पर पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से रावण की पूजा-अर्चना की।
निकला विजय जुलूस
कोठी में दशहरा पर्व उत्सव व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने राम-रावण लीला के मंचन का आनंद लिया। व्यापारी संघ कोठी के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन के बाद नगर में भगवान श्रीराम का विजय जुलूस निकाला गया। गैवी चौराहे से शुरू हुए विजय जुलूस में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी निकाली गई। चल समारोह में सबसे आगे श्रीराम विजय जुलूस था, उसके पीछे व्यापारी संघ कोठी की टीम और उसके पीछे कोठी नगर परिषद में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं व समिति के सदस्य रहे। जुलूस ने कोठी बस स्टैंड से होते हुए बाजार का भ्रमण किया। चौक बाजार में व्यापारी संघ ने भगवान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कुमार अभय सिंह रोली, नगर परिषद की अध्यक्ष सुखवंती बाई बुनकर, पार्षद हाजी मोहम्मद इकराम, नलिनेंद्र मिश्र डब्बू, राघवेंद्र सिंह, रामनरेश मिश्रा, विष्णुकांत मिश्रा, सीएमओ संजय सिंह, व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष चतुवेर्दी, सचिव राजेश गुप्ता, सदस्य तीरथ प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सहेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष उमेश सिंह पप्पू, रामकुमार गुप्ता, राजेश नामदेव, सुनील गुप्ता, रवि गुप्ता, कमलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, जय भान सिंह, प्रमोद गुप्ता, आशीष सोनी आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर समाजसेवी पार्षद हाजी मोहम्मद इकराम ने दशहरा मैदान पर एकत्रित सभी झांकियां को एक एक हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की साथ ही अन्य आयोजकों को भी पुरस्कृत किया। पार्षद श्री इकराम ने श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान व रावण का अभिनय करने वाले कलाकारों को भी नगद राशि से पुरस्कृत किया।
जगह-जगह हुए भंडारे
दशहरे के मौके पर कोठी सहित आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दुर्गा उत्सव समितियों ने कन्या भोजन के साथ भंडारे किए तो धार्मिक स्थलों व नगर में समाजसेवियों के द्वारा तरह-तरह के व्यंजन पकवान वितरित किए गए। मां जोगनी मंदिर तथा बस स्टैंड परिसर, कोठी अस्पताल चौराहा, चौक बाजार, किला रोड, कोठी देवीगंज, बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे किए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।