मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश की चेतावनी। 15 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एमपी के उत्तरी हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना है। जानें अपने शहर का हाल
हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरप्रदेश के 68 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर तेज हो गया है।
मध्य प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर! उत्तरी पंजाब में चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ़ सक्रिय। इसके आगे बढ़ने के बाद हवा का रुख उत्तरी होगा और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।















