मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बगौता में प्रवर्तन निदेशालय ने छापामार कार्रवाई की। बगौता तिराहे पर शिवहरे परिवार के निवास पर सुबह 7 बजे ईडी के अफसरों ने दबिश दी। भोपाल से पहुंची ईडी की 5 सदस्यीय टीम ने 4 पुलिसकर्मियों के साथ स्व. देवी दीन शिवहरे के परिवार के घर पर जांच शुरू की।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। देवांशु शिवहरे ने टॉप किया, जबकि टॉप 13 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई। यहां देखें पूरी लिस्ट और परीक्षा से जुड़ी जानकारी।














