अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

वाशिंगटन/तेहरान । स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए नए शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर सख्त लहजे में लिखा कि ईरान का जवाब स्वीकार करने योग्य नहीं है और उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।
ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता के जरिए अमेरिका को एक शांति प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर जोर दिया गया था:
क्षेत्र में जारी युद्ध को तत्काल समाप्त करना।
फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना।
ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना।
परमाणु कार्यक्रम पर नए सिरे से बातचीत शुरू करना।
इससे पहले अमेरिका ने ईरान को एक कड़ा प्रस्ताव भेजा था, जिसे ईरान ने मानने से इनकार कर दिया। अमेरिका की प्रमुख शर्तें थीं:
ईरान अगले 12 वर्षों तक यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) पूरी तरह बंद रखे।
ईरान अपना 440 किलो (60% एनरिच्ड) यूरेनियम अमेरिका को सौंपे।
इसके बदले में अमेरिका अरबों डॉलर की फ्रीज संपत्तियां रिलीज करेगा और नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह समझौता करने को तैयार नहीं है, जिसके कारण गतिरोध बना हुआ है।
ट्रंप के इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर तुरंत दिखाई दिया। ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) की कीमतें 104 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई हैं। होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने की आशंका ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव चरम पर है। अमेरिका का दावा है कि नाकेबंदी के डर से अब तक 65 मालवाहक जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है। दूसरी ओर, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका, ब्रिटेन या फ्रांस ने सैन्य दखल दिया, तो वह कड़ा पलटवार करेगा। ईरान ने उन देशों को भी आगाह किया है जो अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन कर रहे हैं।
लेबनान: इजराइली हमलों में पिछले 24 घंटों में 39 लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अब तक 100 से अधिक मेडिकल कर्मी मारे जा चुके हैं।
UAE और कुवैत: क्षेत्र में ड्रोन हमले का अलर्ट जारी किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दो ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।
कतर: कतर के पास एक मालवाहक जहाज पर हमले की खबर है, जिससे समुद्री व्यापार ठप होने की कगार पर है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।