रीवा के प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात के पास बाइक सहित खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। डीआरसी और एसडीआरएफ टीम ने घंटों रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बाहर निकाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के प्रसिद्ध क्योटी जल प्रपात में बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाइक सवार दो युवक 100 फिट गहरी खाई में गिर गये और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीआरसी व एसडीआरएफ की मदद से दोनों का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतकों की पहचान होने के बाद घटना से परिजनों को अवगत कराया गया है।
सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि बुधवार की शाम तकरीबन 4 बजे सूचना मिली थी कि क्योंटी जलप्रपात के समीप खाई में बाइक सहित दो युवक के शव पड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर देखी तो दोनों युवक मृत अवस्था में थे। पास ही बाइक भी पड़ी हुई थी, जिसमें नंबर नहीं था। अंधेरा होने के कारण बुधवार को रेस्क्यू नहीं किया जा सका था। ऐसे में गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय से डीआरसी व एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। इसके बाद दोनों का शव बाहर निकाला जा सका। इसके बाद मृतकों की पहचान आयूष गौतम पुत्र अनिल गौतम 19 वर्ष निवासी सिगटी और संतोष पटेल पुत्र रामा पटेल 23 वर्ष निवासी छत्रगढ़ थाना नईगढ़ी के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
तीन घंटे से अधिक चला रेस्क्यू अभियान
क्योटी जल प्रपात की गहराई सैकड़ो फिट है। नीचे पहुंचने का रास्ता भी काफी दुर्गम है। ऐसे में नीचे से शव ऊपर लाना कठिनाई भरा था। लिहाजा जिला मुख्यालय से डीआरसी व एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम के जवानों ने पुलिस व ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों शव को बाहर निकाला। इसमें करीब तीन घंटे से अधिक का समय लग गया।
परिजन कर रहे थे तलाश
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों युवक दो दिन पूर्व घर से निकले थे, इसके बाद से उनका पता नहीं था। परिजनों ने पुलिस से भी संपर्क किया था। इसी बीच गुरुवार की दोपहर व्हाट्सएप में आये मैसेज में उनकी मौत की जानकारी हुई। युवक क्योटी जल प्रपात तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
क्योटी जल प्रपात के पास खाई में दो युवकों के शव मिले हैं। मौके पर बाइक भी पड़ी मिली है। दोनों की पहचान कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधिवत कार्रवाई की जायेगी।
-दीपक तिवारी, थाना प्रभारी सिरमौर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।