रीवा के इटौरा बायपास पर 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के दौरान ठेका कंपनी की लापरवाही ने एक कर्मचारी की जान ले ली। करंट लगे खंभे में काम करवाने से युवक सिर के बल गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत विभाग ने चेतावनी दी थी, लेकिन कंपनी ने अनियंत्रित कार्य करवाया।
By: Yogesh Patel
Sep 22, 2025just now
रीवा के बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में विकसित प्रॉम आर्गेनिक खाद यूरिया और डीएपी का पर्याय बनकर किसानों को उपलब्ध है। यह खाद खेतों की उर्वरता बढ़ाएगी, मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी दूर करेगी और रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव से मुक्त शुद्ध अन्न देने में मदद करेगी।
By: Yogesh Patel
Sep 22, 2025just now
रीवा में शारदीय नवरात्र की तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। शहर के 500 से अधिक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं सज गई हैं और माता मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग से रोशन किया गया है। इस वर्ष नवरात्र 10 दिन तक मनाया जाएगा। रानी तालाब और अन्य मंदिरों में सुरक्षा व व्यवस्थाओं का विशेष इंतजाम किया गया है।
By: Yogesh Patel
Sep 22, 2025just now
सीधी जिले के ग्राम अमहिया में फैले हैजा और कालरा की गंभीर स्थिति का प्रतिनिधि मंडल ने निरीक्षण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने तीन मौतों के बावजूद जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह बीमारी को स्वीकार करने के बजाय इसे छिपाने में लगा है। कांग्रेस ने समय रहते स्वास्थ्य कैंप लगाने और प्रभावी इलाज सुनिश्चित करने की मांग की।
By: Yogesh Patel
Sep 22, 2025just now
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने गुणवत्तापूर्ण और स्थिर वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 417 में से 412 सबस्टेशनों पर कैपेसिटर बैंक सक्रिय कर दिए हैं। सीधी जिले के पांच सबस्टेशनों पर 84 एमवीएआर क्षमता स्थापित की गई है। इस पहल से उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज पर भरोसेमंद बिजली उपलब्ध हो रही है।
By: Yogesh Patel
Sep 22, 2025just now
उज्जैन में पुलिस टीम की कार शिप्रा नदी में गिरने के 4 दिन बाद कॉन्स्टेबल आरती पाल का शव मिला। इस हादसे में टीआई अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निनामा की भी मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी घटना का अपडेट, सर्च ऑपरेशन की जानकारी और परिवार की प्रतिक्रिया।
By: Ajay Tiwari
16
0
उज्जैन. स्टार समाचार वेब
उज्जैन में पिछले चार दिनों से लापता कॉन्स्टेबल आरती पाल का शव उनकी कार के साथ शिप्रा नदी से बरामद कर लिया गया है। यह हादसा तब हुआ जब आरती अपनी टीम के साथ एक जांच के लिए जा रही थीं। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी नदी में बह गए थे।
कार का मिलना:
आरती की कार और उनके शव को खोजने में लोकल गोताखोर मोहम्मद इरफान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीआई से 15 मिनट का समय मांगा और अपने अनुभव के आधार पर उस जगह पर खोज शुरू की, जहां कार गिरने की आशंका थी। लगभग 70 मीटर आगे उन्हें कार का पिछला हिस्सा दिखाई दिया, जिसके अंदर आरती का शव था।
सर्च ऑपरेशन:
पिछले 68 घंटों से NDRF, SDERF, होमगार्ड, पुलिस और मां शिप्रा तैराक दल के 130 सदस्य लगातार आरती को तलाश रहे थे। यह ऑपरेशन दो शिफ्टों में चल रहा था।
अन्य मृतक
इस हादसे में उन्हेल थाने के टीआई अशोक शर्मा का शव रविवार को मिला था, जिनका उसी दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना के दो दिन बाद, सोमवार शाम को एसआई मदनलाल निनामा का शव भी भैरवगढ़ क्षेत्र से बरामद हुआ था।
परिवार का दुख: बेटी का शव मिलने की सूचना पर आरती के पिता मौके पर पहुंचे और बेसुध हो गए। पुलिसकर्मी और परिजन उन्हें लगातार संभाल रहे थे।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता शव को सुरक्षित बाहर निकालना थी, जिसे क्रेन की मदद से पूरा किया गया।