मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रविवार को इंदौर पहुंचे। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरसी सेतिया द्वारा आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से खुलकर चर्चा की। इस दौरान सिंघार ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों, भू-माफिया के आतंक, युवाओं के रोजगार और विज्ञापित भर्तियों समेत कई गंभीर मुद्दों को लेकर तीखा निशाना साधा।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने के कारण हुई मौतों के मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता को जहरीला और गंदा पानी पिलाया जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। सिंघार ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में केवल निचले स्तर के अधिकारियों पर खानापूर्ति के लिए कार्रवाई की जा रही है, जबकि इसके लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने इंदौर की जनता से आह्वान किया कि उन्हें खुद आगे आकर इस मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता के साथ उठाएगी।
सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और भू-माफिया के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए सिंघार ने कहा कि इंदौर से लेकर उज्जैन तक बीजेपी नेताओं के संरक्षण में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने विशेष रूप से रेवती रेंज में आशा हॉल के निर्माण और अन्य सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। सिंघार ने दावा किया कि इस मामले में विभाग के बड़े अधिकारी भी दबाव के चलते कुछ बोलने से बच रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
प्रदेश के युवाओं के भविष्य और रोजगार के मुद्दों को उठाते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि आज राज्य का युवा वर्ग-1, वर्ग-2, अतिथि शिक्षकों की भर्ती और ओबीसी आरक्षण जैसे उलझे हुए मुद्दों पर सरकार से स्पष्ट जवाब चाहता है। उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में जा रहा है और सरकार रोजगार देने के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शक्कर की कीमतों को लेकर दिए गए हालिया बयान पर तंज कसते हुए सिंघार ने कहा कि यदि मंत्रीजी खुद शक्कर नहीं खाते हैं, तो कम से कम उन्हें प्रदेश की जनता को यह तो बताना चाहिए कि आम आदमी को सस्ती शक्कर कब और कैसे मिलेगी। इसके अलावा, छात्र राजनीति और युवाओं की ताकत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र आज की तारीख में 'हनुमान' की तरह हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हनुमान जी ने लंका में आग लगाई थी, वैसे ही युवाओं का आक्रोश जब फूटता है तो सत्ता का सिंहासन हिलना तय है। उन्होंने सलाह दी कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी वास्तविक समस्याओं का समय पर समाधान करना चाहिए।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित बालाघाट के बोंदारी गांव का दौरा कर 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। जानिए रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह