दक्षिणी कैलिफोर्निया में US एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का यह विमान चाइना लेक क्षेत्र के पास गिरा। हादसे की जांच जारी।

अमेरिका. स्टार समावार वेब
अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट ने इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:45 बजे दक्षिणी कैलिफोर्निया के ट्रॉना शहर के रेगिस्तानी इलाके में हुई। विमान ट्रॉना एयरपोर्ट से लगभग तीन किलोमीटर दूर गिरा, जहां अक्सर मिलिट्री एयरक्राफ्ट की उड़ानें देखी जाती हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि विमान तेजी से नीचे आ रहा था और इसी दौरान पायलट पैराशूट की मदद से बाहर निकल गया। जमीन से टकराते ही जेट में तेज धमाका हुआ और घना काला धुआं आसमान में फैल गया। क्रैश के बाद एयरक्राफ्ट के टुकड़े आसपास के इलाके में बिखरे मिले।
कैलिफोर्निया में US एयरफोर्स का F-16 ट्रेनिंग के दौरान क्रैश
पायलट इजेक्ट होकर सुरक्षित, मामूली चोटें
ट्रॉना के रेगिस्तानी क्षेत्र में जोरदार धमाके के साथ जेट गिरा
थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का विमान, हादसे के कारणों की जांच जारी
US एयरफोर्स के अनुसार, यह F-16 जेट थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का हिस्सा था, जो नेलिस एयरफोर्स बेस, लास वेगास से संचालित होता है और अपने एयर शो व स्टंट्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। थंडरबर्ड्स टीम ने बताया कि ट्रेनिंग मिशन के दौरान पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर ब्रिगेड विभाग ने बताया कि घटना स्थल पर पायलट के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं था और आग से आसपास के इलाके को कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह कुल छह थंडरबर्ड्स जेट ट्रेनिंग के लिए उड़े थे, लेकिन केवल पांच बेस पर लौटे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान चाइना लेक नेवल एयर वेपन्स स्टेशन के पास गिरा, जो अक्सर मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला क्षेत्र है। एयरफोर्स की 57th विंग पब्लिक अफेयर्स ऑफिस ने कहा कि क्रैश के कारणों की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।
F-16 दुनिया के सबसे लोकप्रिय मल्टी-रोल फाइटर जेट्स में से एक है। इसे 1970 के दशक में जनरल डायनामिक्स ने विकसित किया था और अब लॉकहीड मार्टिन इसका निर्माण करती है। पाकिस्तान सहित 25 से अधिक देश इस विमान का उपयोग करते हैं। F-16 की अधिकतम स्पीड 2,414 किमी/घंटा और रेंज 4,220 किमी तक है। यह एडवांस रडार और आधुनिक हथियार प्रणाली से लैस चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जो खराब मौसम में भी उड़ान भरने की क्षमता रखता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।