पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत की है। उन्होंने वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए चयनकर्ताओं को फटकार लगाई

स्पोर्ट्स डेस्क । स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट में इस समय 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम की गूंज है। आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले इस खिलाड़ी ने दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया है। अब भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने उनके समर्थन में मोर्चा खोलते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर निशाना साधा है।
श्रीकांत का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी में वही झलक दिखती है जो 1989 में 16 साल के सचिन तेंदुलकर में दिखी थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह सचिन ने छोटी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रचा, वैभव भी उसी राह पर हैं। श्रीकांत के अनुसार, यदि सचिन 'क्रिकेट के भगवान' हैं, तो वैभव सूर्यवंशी अगले 'डेमी गॉड' (अर्ध-भगवान) साबित हो सकते हैं।
पूर्व कप्तान ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वैभव को टीम इंडिया में शामिल करने में देरी नहीं करनी चाहिए। श्रीकांत ने जोर देकर कहा, "मैं अजीत से कह रहा हूं कि इसे तुरंत मौका दें। उसे अगली सीरीज में ही टीम के साथ होना चाहिए। भले ही वह प्लेइंग-11 का हिस्सा न हो, लेकिन उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के माहौल और दबाव को समझने का मौका मिलना चाहिए।"
वैभव की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की है। श्रीकांत ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वैभव को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है। बुमराह को पहली गेंद पर छक्का मारना और जोश हेजलवुड के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करना उनकी असाधारण काबिलियत का प्रमाण है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।