विंध्य क्षेत्र के छह जिलों में ई-केवायसी की रफ्तार बेहद धीमी है, हजारों नए और पुराने हितग्राही अब भी वेरिफिकेशन से बाहर हैं, कई जिलों में प्रगति 2 से 3 प्रतिशत के बीच सिमटी हुई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य क्षेत्र के छह जिलों सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर और मऊगंज में ई-केवायसी की रफ्तार बेहद सुस्त बनी हुई है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि नए और पूर्व से लाभान्वित परिवारों को मिलाकर बड़ी संख्या में सदस्य अब भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया से बाहर हैं। कई जिलों में ई-केवायसी का प्रतिशत 2 से 3 प्रतिशत के बीच सिमटा हुआ है जो प्रशासनिक प्रयासों पर सवाल खड़े करता है।
सतना जिले में नए हितग्राहियों के 12 हजार 1 सौ 41 सदस्यों में से सिर्फ 2 सौ 29 का ई-केवायसी हो पाया है जबकि 11 हजार 912 सदस्य अब भी लंबित हैं और 2 सौ 2 मामलों में अप्रूवल अटका है।
पूर्व लाभान्वित परिवारों में 11 हजार 2 सौ 70 में से 2 सौ 24 का ई-केवायसी हुआ जबकि 11 हजार 46 बाकी हैं। रीवा में हालात और भी चिंताजनक नजर आते हैं। यहां 15 हजार 9 सौ 39 नए सदस्यों में केवल 3 सौ 47 का ई-केवायसी हुआ है जबकि 15 हजार 5 सौ 92 अब भी प्रतीक्षा में हैं। पुराने लाभान्वितों में 16 हजार 3 सौ 77 में से 4 सौ 58 का ई-केवायसी हुआ जबकि 15 हजार 9 सौ 19 सदस्य अब भी वेरिफिकेशन से बाहर हैं।
ऊर्जाधानी में भी प्रगति धीमी
सीधी जिले में 8 हजार 5 सौ 10 नए सदस्यों में से 2 सौ 18 का ई-केवायसी पूरा हुआ है, जबकि 8 हजार 2 सौ 92 बाकी हैं। वहीं पुराने मामलों में 8 हजार 9 सौ 69 में 3 सौ 82 का ई-केवायसी हुआ और 8 हजार 5 सौ 87 लंबित हैं। यहां भी प्रगति बेहद सीमित है। सिंगरौली में 5 हजार 8 सौ 49 नए हितग्राहियों में से 1 सौ 24 का ई-केवायसी हुआ है जबकि 5 हजार 7 सौ 25 बाकी हैं। पुराने लाभान्वितों में 12 हजार 5 सौ 87 में से 2 सौ 25 का ई-केवायसी हुआ है, जबकि 12 हजार 3 सौ 62 अब भी लंबित हैं।
नवगठित जिलों में स्थिति गड़बड़
मैहर जिले में 7 हजार 1 सौ 58 नए सदस्यों में केवल 95 का ई-केवायसी हुआ है और 7 हजार 63 सदस्य बाकी हैं। पूर्व लाभान्वितों में 6 हजार 4 सौ 93 में से 84 का ई-केवायसी हुआ जबकि 6 हजार 4 सौ 9 अभी बाकी हैं। मऊगंज जिले की स्थिति भी अलग नहीं है। यहां 4 हजार 6 सौ 63 नए सदस्यों में 81 का ई-केवायसी हुआ है, जबकि 4 हजार 5 सौ 82 सदस्य बाकी हैं। वहीं पुराने लाभान्वितों में 5 हजार 7 सौ 99 में से 100 का ई-केवायसी हुआ है और 5 हजार 6 सौ 99 अभी भी प्रक्रिया से बाहर हैं।
लगातार विविध माध्यमों से हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के लिए कहा जा रहा है। बकायदा पीओएस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में आपेक्षित प्रगति दिखने लगेगी।
सम्यक जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी, सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।