उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
न केवल मध्यप्रदेश बल्कि मध्यप्रदेश का हृदय स्थल कहे जाने वाले विंध्य में पर्यटन विकास की अकूत संभावना है। विंध्य की प्राकृतिक छटा व यहां के सौंदर्य, जंगल, जलप्रपात, धार्मिक स्थल सभी को वर्षों से आकर्षित करते रहे हैं। मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावना है। यह बात मां तुझे सलाम योजना में भोपाल से रीवा जा रही युवाओं की टीम को रवाना करने के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कही।
मां तुझे सलाम योजना के तहत भोपाल संभाग से रीवा जिले का भ्रमण करने आए युवाओं के दल को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल रीवा जिले में महामृत्युंजय मंदिर, संग्रहालय, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात तथा बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण करेगा। कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश और विन्ध्य में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं।
रीवा संभाग में कई स्थल करते हैं लोगों को आकर्षित
रीवा संभाग में प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर वन और जलप्रपात तथा मैहर, चित्रकूट और अमरकंटक जैसे धार्मिक स्थल सभी को आकर्षित करते हैं। मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी, पन्ना नेशनल पार्क, संजय टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी अभ्यारण्य अच्छे पर्यटन स्थल हैं।
कई जिलों के युवा हैं दल में शामिल
प्रधानमंत्री के सपनों के भारत विकास का लाभ आज की जेन जी पीढ़ी यानी युवाओं को ही मिलेगा। कार्यक्रम में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि भोपाल संभाग से आए युवाओं के दल ने सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और भोपाल के युवा शामिल हैं। इन्हें दो दिवस तक जिले में भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, राजगोपाल मिश्र चारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा युवा उपस्थित रहे।
रीवा जिले में चारों ओर से बेहतर कनेक्टिविटी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा को चारों ओर से हाईवे की कनेक्टिविटी है। यहां रेलमार्ग तथा पांच प्रमुख शहरों के लिए एटीआर 72 की हवाई सेवा उपलब्ध है। कई लोग वीकेंड में हवाई जहाज से रीवा आते हैं और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हैं। रीवा में 750 मेगावाट का सोलर प्लांट है जिसकी बिजली से दिल्ली की मेट्रो चलती है। बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में 9 हजार से अधिक गौ माता को आश्रय देने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती का माडल भी विकसित किया गया है। गौपालन और प्राकृतिक खेती से ही हमारी भावी पीढ़ी स्वस्थ रहेगी। युवा पीढ़ी स्वस्थ रहेगी तभी विकास के कार्यों का लाभ उठा सकेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण विकसित करने और विश्वगुरू बनाने का संकल्प लिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।