वीआईटी कैंपस के 18 पानी के सैंपलों में से 4 फेल हुए, हॉस्टल (ब्लॉक-1) और मयूरी कैटरर कैंटीन के पानी में बैक्टीरिया मिला। लाखों फीस के बावजूद दूषित पानी मिलने से छात्रों में आक्रोश और प्रशासन की कार्रवाई।

वीआईटी कैंपस सीहोर
सीहोर, स्टार समाचार वेब
वीआईटी (VIT) कैंपस में पढ़ रहे हजारों छात्रों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाला बड़ा मामला सामने आया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की विस्तृत जांच रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हॉस्टल और कैंटीन में छात्रों को मिलने वाला पानी बैक्टीरिया युक्त था। जांच के लिए कुल 18 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से चार सैंपल में हानिकारक बैक्टीरिया की पुष्टि हुई। इसका मतलब है कि लाखों रुपये फीस देने के बावजूद, छात्र लंबे समय से दूषित पानी पीने को मजबूर थे, जिससे वे बीमारियों की चपेट में आ रहे थे।
जांच में फेल हुए चार सैंपलों में से तीन अकेले बॉयज हॉस्टल ब्लॉक-1 के हैं। यह वही ब्लॉक है, जहां सबसे ज्यादा छात्र पीलिया, वायरल फीवर, पेट दर्द और थकान जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बीमारी से परेशान होकर छात्रों के गुस्से में तोड़फोड़ करने की घटना भी सामने आई थी। छात्रों की बार-बार की शिकायतों को प्रबंधन ने नजरअंदाज किया, जिसके कारण कई छात्रों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ा।
प्रबंधन की लापरवाही केवल हॉस्टल के पीने के पानी तक ही सीमित नहीं थी। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मयूरी कैटरर कैंटीन के पानी के सैंपल में भी बैक्टीरिया पाया गया है। इससे यह साफ होता है कि छात्रों को जो भोजन परोसा जा रहा था, वह भी संक्रमित पानी से ही तैयार किया गया था। लगातार पेट दर्द, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायतें बढ़ रही थीं, लेकिन प्रबंधन आँखें बंद किए रहा। देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई मेडिकल जांच में बड़ी संख्या में छात्रों में बीमारी के लक्षण भी मिले थे।
25-26 नवंबर की रात कैंपस में हुए हंगामे के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और 15 नए सैंपल लेकर पूरी जांच के आदेश दिए। PHE के कार्यपालन यंत्री प्रदीप सक्सेना ने स्पष्ट किया है कि चार सैंपल फेल हुए हैं और निवारक उपाय अनिवार्य हैं। एसडीएम नितिन टाले ने भी प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। हालांकि, प्रबंधन की प्रतिक्रिया अभी भी टालमटोल वाली रही है। रजिस्ट्रार केके नायर ने कहा कि उन्हें अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है और कमी पाए जाने पर ही कार्रवाई की जाएगी, जिससे छात्रों के बीच असंतोष और बढ़ गया है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन प्रभारी डॉ. आरके वर्मा के अनुसार, बैक्टीरिया युक्त पानी गंभीर रूप से हानिकारक होता है। इससे उल्टी-दस्त, बुखार और गंभीर मामलों में जिगर (Liver) भी प्रभावित हो सकता है। चूंकि ब्लॉक-1 में दो हजार से अधिक छात्र रहते हैं और दूषित आरओ का पानी उन सभी तक सप्लाई होता था, इसलिए बीमारी केवल कुछ छात्रों तक नहीं, बल्कि हजारों बच्चों तक फैलने का गंभीर खतरा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।