सतना जिले के शासकीय व्यंकट वन एक्सीलेंस स्कूल के छात्र-छात्राओं को 5 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद छात्रावास की सुविधा मिलने वाली है। 2 करोड़ की लागत से बने सौ-सौ बिस्तरीय बालक व बालिका हॉस्टल अब संचालन के लिए तैयार हैं। डीपीआई से बजट मिलते ही छात्रावास शुरू हो जाएगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के सबसे बड़े एक्सीलेंस स्कूल में दूर-दराज से आकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद अब शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के छात्र-छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुटा है। बस अब केवल डीपीआई से बजट का इंतजार है। माना जा रहा है कि बजट मिलते ही अगले माह से छात्रावास का संचालन शुरू हो सकेगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रावास की सुविधा के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लगभग 5 साल पहले जिला पंचायत कार्यालय व व्यंकट स्कूल के पीछे बालक एवं बालिका छात्रावास 1-1 करोड़ से अधिक की लगात से तैयार किए गए थे।
जिम्मेदारों ने दिखाई अकर्मण्यता
बताया गया कि जिम्मेदारों की अकर्मण्यता के चलते पिछले कुछ सत्रों से जो सुविधा मिलनी चाहिए थी वो आज तक नहीं मिल पाई है। जानकारों के अनुसार छात्रावास को निर्माण एंजेसी ने हैंडओवर कर दिया था लेकिन पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ट्यूबवेल के इंतजाम करना ही भूल गई। तब के जिम्मेदारों ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बताया गया कि हाल ही में पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि व्यंकट वन स्कूल में लगभग 13 सौ छात्र अध्ययन करते है। हर साल यहां के बच्चे बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश स्तर की मैरिट लिस्ट में जिले का नाम रोशन करते है।
दूर-दराज के छात्र परेशान
एक्सीलेंस स्कूल में दूर-दराज के कई विद्यार्थियों को बस व टैक्सी से आना-जाना पड़ता है। समय से वाहन नहीं मिलते हैं। ऐसे में पूरे दिन भर का समय ल ग जाता है। वहीं कई छात्रों को रिश्तेदारों के यहां या किराये के कमरों में रहकर पढ़ाई करना पड़ती है। इससे काफी खर्च करना पड़ता है व पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। छात्रों के अनुसार यदि वे बाजार में एक कमरा किराये पर लेते हैं तो उसके लिए 2 से 4 हजार किराया देना पड़ता। उसके बाद भी भोजन की समस्या बनी रहती है। छात्रों की इन समस्याओं के समाधान के लिए शासन ने छात्रावास स्वीकृत किए हैं। राष्टÑीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा फंड उपलब्ध करवा कर पीआईयू द्वारा छात्रावास तैयार करवाया गया है। जानकारों के अनुसार पहले धवारी चौराहे के पास व्यंकट-1 स्कूल का बालक छात्रावास संचालित हुआ करता था।
सौ-सौ बिस्तरीय हॉस्टल
बताया गया कि नए व्यंकट वन स्कूल के छात्रावास में बालक एवं बलिका दोनों के ठहरने की सुविधा होगी। सौ बिस्तरीय बालक एवं सौ बिस्तरीय बालिका छात्रावास बनाया गया है। छात्रावास में नि:शुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था होगी। पिछले साल ही फर्नीचर, पलंग एवं अन्य सामग्री की खरीदी कर ली गई थी।
ये सही है कि व्यंकट वन स्कूल में पढ़ने वाले दूर-दराज के छात्रों की सुविधा के लिए सौ-सौ सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास काफी समय से बनकर तो तैयार है लेकिन इसकी सुविधा छात्रों को अभी तक नसीब नहीं हुई। नए शैक्षणिक सत्र में अभी विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए हैं। डीपीआई से बजट मिलते ही इसे संचालित करवा दिया जाएगा।
कमलेश सिंह प्राचार्य, शा. व्यंकट वन एक्सीलेंस स्कूल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।