सिंगरौली जिले के नौगढ़ में महिलाओं के साथ दिनदहाड़े मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद मामला कायम नहीं किया गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रिश्वत लेकर दबंग पक्ष का साथ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ा है।

हाइलाइट्स:
नौगढ़, स्टार समाचार वेब
मप्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है। लेकिन सिंगरौली में दिन दहाड़े महिलाओं को खदेड़कर पीटा जा रहा है। ऐसा ही वीडियों कोतवाली बैढ़न के नौगढ़ का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर बता दें कि महिलाओं ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि कोतवाली बैढ़न में आॅनलाईन शिकायत तो दर्ज हो गई है, लेकिन मामला कायम नही किया गया। कोतवाली पुलिस दबाव में है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुये न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में अनीता पाण्डेय पति श्याम बहादुर पाण्डेय निवासी वार्ड क्रमांक 45 नौगढ़ कोतवाली बैढ? ने बताया है कि बीते 14 सितम्बर की सुबह तकरीब 8 बजे पीड़िता और रंजन पाण्डेय को लालबाबू ने उठाकर पटक दिया था। साथ ही रंजन की मॉ अनीता पाण्डेय रंजन को बचाने गई तो उक्त शंतराम कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, राकेश कुशवाहा पिता शंतराम कुशवाहा, रामगोपाल कहांर व नौगढ़ मंदिर के पुजारी मारपीट करने लगे। फिर रंजन की दादी बचाने गई तो उसके साथ ही मारपीट की गई। जिससे सभी को चोट आई। इसके अलावा श्यामकली पाण्डेय व शीला पाण्डेय के साथ भी मारपीट की गई। यहां तक कि खदेड़-खदेड़ कर मारपीट के घटना को अंजाम दिया गया है।
पीड़िता ने पैसा लेने का लगाया आरोप
नौगढ़ की महिलाओं ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस पैसा लेकर मामला कायम नही कर रही है। महिलाओं ने कहा जब थाने गई थी, उस समय दूसरा पक्ष भी गया हुआ था, जहां एक मूछ वाला अधिकारी बैठा हुआ था। उसके हाथ में पैसा दिया गया। जिसके चलते कोतवाली पुलिस कार्रवाई नही कर रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जब हम लोग एसपी से मिलने गई और चैम्बर के पहले गेस्ट रूम मे प्रवेश किया, उस समय कोतवाली टीआई बैठे हुये थे। बोले कि कहां से आई हो और आवेदन देखने लगे। बोले कि पुलिस भेज दिये हैं, जांच करने। तुम बहुत ज्यादा बात करती हो। इतना बात मत किया करो। लेकिन पुलिस वहां नही पहुंची थी, पुलिस तकरीबन 3 बजे के बाद पहुंची लेकिन पीड़ित महिलाओं के बयान को न दर्ज किया गया और न ही सुना गया।
मोबाइल, मंगलसूत्र व झुमका लूटने का आरोप
पीड़िताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि अतताईयों ने जिस समय खदेड़-खदेड़ कर मारपीट कर रहे थे। इस दौरान श्यामकली पाण्डेय का मंगलसूत्र व मोबाईल लूट लिया गया। इसके अलावा अनीता पाण्डेय का मोबाईल व मंगलसूत्र के अलावा झुमका लूट लिया गया। शीला पाण्डेय के साथ मारपीट की गई। हाथ मे चॉंदी की चूड़ी पहनी हुई थी, उसे उतार लिया गया। इन अतताईयों के मारपीट के चलते गंभीर चोटे आई हैं। मारपीट के बाद सभी ने जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कभी भी मारपीट कर सकते हैं। जिसकी सूचना पीड़िताओं ने कोतवाली बैढ? में दी थी। लेकिन कोतवाली बैढ? के द्वारा सिर्फ ऑनलाईन शिकायत दर्ज की गई है लेकिन कोई मामला अतताईयों के खिलाफ नही किया गया है। बताया जाता है कि उक्त अतताई प्रभावशाली हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।