महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के महामुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार और आक्रामक प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को 72 रनों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए रिकॉर्ड 8वीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है और एशिया में अपनी सर्वोच्च बादशाहत को एक बार फिर साबित कर दिया है।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर टांग दिया।
184 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह लाचार नजर आई। पूरी श्रीलंकाई टीम महज 111 रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से केवल कप्तान चमारी अटापट्टू ही 36 रनों की पारी खेल थोड़ा संघर्ष कर सकीं। भारत की गेंदबाजी में श्री चरणी ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, वहीं अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भी विपक्षी टीम के 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।
इस खिताबी जीत के साथ ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने व्यक्तिगत तौर पर एक नया और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर के करियर का यह चौथा महिला एशिया कप खिताब है।
इस जीत के साथ उन्होंने भारत की पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी कप्तानी में भारत ने 3 बार (साल 2005, 2006 और 2008 में) एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी। भारतीय महिला टीम का एशिया कप के इतिहास में दबदबा ऐसा रहा है कि टीम ने इससे पहले 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में भी खिताब जीता था। बीच के वर्षों में 2018 में बांग्लादेश और 2024 में श्रीलंका ने यह खिताब जीता था, लेकिन 2026 में भारत ने एक बार फिर अपनी खोई हुई सर्वोच्चता हासिल करते हुए एशिया पर राज करना शुरू कर दिया है।
दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मैदान पर एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। भारत की इस ऐतिहासिक जीत का अंत कुछ वैसी ही हैरान करने वाली तस्वीरों के साथ हुआ, जैसी पिछले साल देखने को मिली थीं। खिताबी जीत के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को रविवार रात दुबई के मैदान पर न तो टूर्नामेंट के तय पदक दिए गए और न ही विजेता ट्रॉफी सौंपी गई।
मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन और अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने में करीब 50 मिनट की लंबी देरी हुई। इस दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री का पद संभाल रहे मोहसिन नकवी भी समारोह स्थल पर मौजूद थे। हैरानी की बात तब हुई जब उपविजेता रही श्रीलंका महिला टीम की खिलाड़ियों को तो मैदान पर रनर-अप के पदक पहना दिए गए, लेकिन जैसे ही विजेता भारतीय टीम को सम्मानित करने की बारी आई, समारोह को अचानक बीच में ही समाप्त घोषित कर दिया गया। खिलाड़ियों और फैंस को समझ ही नहीं आया कि आखिर एशियाई क्रिकेट परिषद के इस मंच पर अचानक ऐसा क्या हुआ।
प्रोटेकॉल और आधिकारिक घोषणाओं का लंबा इंतजार करने के बावजूद जब सेरेमनी आगे नहीं बढ़ी, तो भारतीय टीम ने अपना जश्न खुद मनाने का फैसला किया। आधिकारिक मेडल और ट्रॉफी का इंतजार करते-करते टीम ने मैदान पर ही अपनी अनूठी 'बेस्ट फील्डर' सम्मान समारोह का आयोजन कर डाला।भारतीय टीम के फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने इस खास आंतरिक समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और 'बेस्ट फील्डर' का पदक प्रदान किया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पदाधिकारी भी पूरी टीम के साथ मजबूती से खड़े नजर आए। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ी नंदिनी शर्मा को यह आंतरिक पदक प्रदान किया, जबकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मैदान पर मौजूद रहकर भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते दिखे।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह