ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने के दोषी एहसान अफरेशतेह को बुधवार को फांसी दे दी। जानें कैसे नेपाल में ट्रेनिंग लेकर वह इजरायल को बेच रहा था ईरान की गुप्त जानकारी।

ईरान। स्टार समाचार वेब
मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान ने बुधवार को एक व्यक्ति को इजरायली खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने के आरोप में फांसी दे दी। दोषी पर इजरायल को देश की संवेदनशील जानकारी बेचने का आरोप था। फरवरी में इजरायल और अमेरिका के साथ संबंधों में आई कड़वाहट के बाद से ईरान में सुरक्षा कारणों से जुड़ी फांसी की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है।
ईरानी न्यायपालिका की आधिकारिक वेबसाइट 'मिजान ऑनलाइन' के अनुसार, फांसी की सजा पाने वाले व्यक्ति की पहचान एहसान अफरेशतेह के रूप में हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एहसान को इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने नेपाल में प्रशिक्षित किया था। प्रशिक्षण के बाद वह ईरान की गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां इजरायल को बेच रहा था। कोर्ट ने उसे "यहूदी शासन के साथ सहयोग और जासूसी" का दोषी पाया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी सजा को बरकरार रखा।
ईरान में पिछले कुछ महीनों से जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सजा-ए-मौत की दर बढ़ी है। इसी सप्ताह सोमवार को ईरान ने एक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र को भी फांसी दी थी। उस छात्र पर भी इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए जासूसी करने का आरोप सिद्ध हुआ था।
विभिन्न मानवाधिकार समूहों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के आंकड़ों के अनुसार, ईरान दुनिया में चीन के बाद सबसे ज्यादा फांसी देने वाला देश है। जानकारों का मानना है कि बाहरी देशों (खासकर इजरायल और अमेरिका) के साथ बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक तनाव के कारण ईरान अपनी आंतरिक सुरक्षा को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।
ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने के दोषी एहसान अफरेशतेह को बुधवार को फांसी दे दी। जानें कैसे नेपाल में ट्रेनिंग लेकर वह इजरायल को बेच रहा था ईरान की गुप्त जानकारी।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यूएई ने ईरान के लावान द्वीप पर गुप्त हवाई हमले किए हैं। जानें अमेरिका की प्रतिक्रिया और ईरान के जवाबी मिसाइल हमले का पूरा विवरण
अमेरिका-ईरान के बीच भले ही संघर्षविराम लागू है, लेकिन कई मौकों पर ऐसी खबरें आती है, जिससे ये संघर्षविराम टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अब अमेरिकी न्यूज चैनल की तरफ से दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने ईरान के विमानों को अपने एयरबेस पर छिपा कर उन्हें अमेरिकी हमलों से बचाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। राहत की बात यह है कि समय रहते आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई।
ईरान की IRGC ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट में हमले की चेतावनी दी है। मिसाइलें अमेरिकी ठिकानों पर लॉक हैं। जानें ट्रम्प के 14 सूत्रीय प्रस्ताव और वैश्विक तेल संकट पर इसका असर।
इथियोपिया की बेदरिया अदेम ने शादी के 12 साल बाद प्राकृतिक रूप से 5 बच्चों को जन्म दिया। जानें 5.5 करोड़ में से एक इस दुर्लभ मेडिकल केस के बारे में।
अमेरिका ने चीन और हांगकांग समेत 10 व्यक्तियों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप का आरोप है कि ईरान को शाहिद ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के पुर्जे और कच्चा माल खरीदने में मदद की है।
राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद साफ हुआ कि अमेरिका का क्यूबा पर हमले का इरादा नहीं है। जानें क्या रही प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें और नए प्रतिबंधों का असर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह