भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी कोड की मांग उठाते हुए सरकार को घेरा।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने अपनी शक्ति और एकता का प्रदर्शन किया। टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में प्रदेशभर से 22 से अधिक आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोगों की रैलियां ढोल-मांदल की थाप के साथ दशहरा मैदान पहुंचीं, जिससे पूरा माहौल आदिवासी संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। सम्मेलन के दौरान प्रमुख नेताओं ने समाज के अधिकारों और उनकी पहचान को लेकर हुंकार भरी।

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि वे यहां किसी राजनीतिक पद या नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के एक साधारण हिस्से के रूप में शामिल हुए हैं।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज की आबादी 22 प्रतिशत से अधिक है, इसके बावजूद समाज को उसके वास्तविक अधिकार और हक नहीं मिल पा रहे हैं। अपनी संस्कृति, पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए उन्होंने पूरे समाज को एकजुट होने का कड़ा आह्वान किया। सिंघार ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे खुद आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और ग्रामीण इलाकों में जीवन गुजार रहे लोगों की समस्याओं और कठिनाइयों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

सम्मेलन के मंच से उमंग सिंघार ने आदिवासी कोड की मांग को सबसे प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जब ब्रिटिश शासनकाल यानी अंग्रेजों के समय आदिवासियों के लिए एक अलग कोड की व्यवस्था थी, तो आज स्वतंत्र भारत में आदिवासी समाज को उनका अलग कोड क्यों नहीं मिलना चाहिए?
उन्होंने जोर देकर कहा कि आदिवासी समाज किसी के सामने हाथ नहीं फैलाता, बल्कि वह भीख नहीं अपने हक और अधिकारों की मांग करता है। सिंघार ने ऐलान किया कि आदिवासी कोड की लड़ाई सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सौ बार लड़ी जाएगी। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और उनके सांस्कृतिक अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कि मंजिल हासिल नहीं हो जाती।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।