दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 14.1 ओवरों में मात्र 94 रनों पर ही सिमट गई।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। मैच के असली हीरो युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने मैदान के चारों और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। अभिषेक ने महज 34 गेंदों पर 108 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जिसमें 9 शानदार चौके और 11 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनका साथ देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 35 गेंदों पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 59 गेंदों पर 142 रनों की ऐतिहासिक शतकीय साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम दबाव में बिखर गई। अफगान टीम की ओर से कप्तान इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा अफगानिस्तान का कोई भी अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका और पूरी टीम 14.1 ओवरों में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विशाल स्कोर का बचाव करने उतरे भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अफगानिस्तानी बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे रखा। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और स्पिनर रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को 2 सफलताएं मिलीं। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सबसे तेज टी-20 शतक: धमाकेदार पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 30 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर शतक जड़ा था।
पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर: भारतीय टीम ने मुकाबले के शुरुआती 6 ओवरों (पावरप्ले) में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने इसी साल वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में 95/1 रन बनाए थे।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह