फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।

अक्षय खन्ना का लेन-देन सितंबर 2026 में रजिस्टर हुआ
मालाबार हिल प्रतिष्ठित-महंगे रिहायशी इलाकों में से एक
मुंबई। स्टार समाचार वेब
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स द्वारा महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल आॅफ रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर मौजूद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की समीक्षा के बाद सामने आई है। यह लेन-देन इसी माह यानी सितंबर 2026 में ही रजिस्टर हुआ है। रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी 30 लिटिल गिब्स, मालाबार हिल रोड, मुंबई में स्थित है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
16.29 वर्ग मीटर का बालकनी एरिया
अपार्टमेंट में 175.45 वर्ग फीट (16.29 वर्ग मीटर) का कुल बालकनी एरिया है। इस तरह प्रॉपर्टी का कुल एरिया 2,516.84 वर्ग फीट (233.82 वर्ग मीटर) है। प्रॉपर्टी के साथ तीन पार्किंग यूनिट भी शामिल हैं। इस लेन-देन के लिए अभिनेता ने 1.99 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया है।
महंगे रिहायशी इलाकों में मालाबार हिल
मालाबार हिल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे रिहायशी इलाकों में से एक है। दक्षिण मुंबई में स्थित यह इलाका अपने प्रीमियम घरों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। अरब सागर के किनारे बसे इस इलाके में नेपियन सी रोड, वॉकश्वार रोड और पेडर रोड जैसी प्रमुख सड़कों के जरिए अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है। यहां से मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और कोलाबा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। समय के साथ मालाबार हिल एक खास रिहायशी इलाके के रूप में विकसित हुआ है।
इलाके में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा
इस इलाके में अच्छी सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा भी है। आसपास कई जाने-माने स्कूल, अस्पताल, प्रीमियम रेस्टोरेंट, शॉपिंग डेस्टिनेशन और घूमने-फिरने की जगहें हैं। हैंगिंग गार्डन्स, कमला नेहरू पार्क, बाणगंगा टैंक और वॉकश्वेर मंदिर जैसे प्रसिद्ध स्थान भी मालाबार हिल की खासियत बढ़ाते हैं। समुद्र के किनारे स्थित घर, प्रीमियम प्रॉपर्टी की सीमित उपलब्धता, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिष्ठित लोकेशन के कारण मालाबार हिल दक्षिण मुंबई में लग्जरी घर खरीदने वालों और निवेशकों के लिए एक पसंदीदा इलाका बना हुआ है।
अक्षय खन्ना की अगली फिल्म- महाकाली
अक्षय विनोद खन्ना एक जाने-माने भारतीय अभिनेता हैं, जिनका हिंदी सिनेमा में कई दशकों का लंबा करियर रहा है। दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और अपने सादगी भरे अभिनय और दमदार परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं। अभिनेता ने हलचल, रेस, गांधी माई फादर, दिल चाहता है, दृश्यम और धुरंधर जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। अब वह जल्द ही महाकाली में नजर आएंगे।

फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह