बड़वानी जिले के राजपुर में लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 प्रदीप मंडलोई को रंगेहाथ पकड़ा। अनुकंपा नियुक्ति के बाद वेतन शुरू करने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

बड़वानी। स्टार समाचार वेब
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने सोमवार, 6 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 और लेखा शाखा प्रभारी प्रदीप मंडलोई को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय के स्थापना कक्ष से ही पकड़ा गया।
यह कार्रवाई रिटायर्ड शिक्षक बाबूलाल नरगावे की शिकायत पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूलाल के बेटे के निधन के बाद उनकी बहू को जुलवानिया के एक शासकीय विद्यालय में चपरासी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। नियुक्ति के दो-तीन महीने बीत जाने के बाद भी बहू का वेतन शुरू नहीं हो सका था।
वेतन शुरू करने के लिए अनिवार्य प्रक्रिया के तहत "प्रान नंबर" (PRAN Number) भोपाल से जल्दी मंगवाने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर लेखा प्रभारी प्रदीप मंडलोई ने 8,000 रुपये की मांग की थी।
परेशान होकर बाबूलाल नरगावे ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। जैसे ही बाबूलाल ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 7,000 रुपये आरोपी को सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है।
लोकायुक्त विभाग का संदेश: भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो निडर होकर लोकायुक्त कार्यालय में सूचना दें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में राजस्थान साइबर पुलिस की गुप्त कार्रवाई से उपजा विवाद। वसुंधरा राजे वायरल पत्र मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिरासत को परिजनों ने बताया अपहरण। जानें पूरा कानूनी मामला।
जबलपुर के रांझी में सुबह 9 बजे सिविल इंजीनियर पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोलियां। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी।
भोपाल जिला न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले राहुल ठाकुर के परिजनों को ₹93.41 लाख की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। जानें क्या था पूरा मामला।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Scheme) में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बना। इंदौर को मिला पहला स्थान। जानें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मनिर्भर भारत पर विजन।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सागर लोकायुक्त टीम ने आज यानी गुरुवार को वन विभाग के एक वनरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर लकड़ी व्यापारी से परिवहन की अनुमति देने के बदले हर महीने अवैध वसूली करने का आरोप है।
मध्यप्रदेश में गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार के बीच सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त कोटा मांगा है। उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिन में केंद्र से अनुमति मिल जाएगी।
मध्यप्रदेश में लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट से राहतभरी खबर आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की ओर से सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे देने की मांग को खारिज कर दिया है।
सतना के मझगवां क्षेत्र में चार माह के जुड़वा बच्चे गंभीर कुपोषण का शिकार मिले। इलाज में देरी और सरकारी योजनाओं की कमी पर सवाल उठे, बच्चों को जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती किया गया।
सतना में लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी दुकान और आलीशान मकान होने के बावजूद गरीबी रेखा में नाम होने की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मामले ने प्रशासन को चौंकाया।
पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने जबलपुर-मानिकपुर रेलखंड का निरीक्षण कर ट्रैक, सिग्नलिंग और सुरक्षा पर जोर दिया। ट्रेनों की पंक्चुअलिटी सुधारने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।