देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आने वाले वर्षों में 100 मेड इन इंडिया अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों की सबसे खास बात यह होगी कि इनमें जांच से लेकर इलाज तक में इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें और उपकरण पूरी तरह स्वदेशी होंगे।

जांच से उपचार तक चिकित्सा उपकरण होंगे स्वदेशी
एएमटीजेड में 187 विनिर्माता और 212 स्टार्टअप
तीन सौ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हिस्सा ले रहे
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आने वाले वर्षों में 100 मेड इन इंडिया अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों की सबसे खास बात यह होगी कि इनमें जांच से लेकर इलाज तक में इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें और उपकरण पूरी तरह स्वदेशी होंगे। आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया हेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर यह जानकारी दी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे शहरों में विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है।
मरीजों का दबाव होगा कम
योजना के तहत इन 100 अस्पतालों को मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थापित किया जाएगा, ताकि बड़े महानगरों पर मरीजों का दबाव कम हो सके और स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सके। टियर-2 और टियर-3 श्रेणियों में आने वाले इन प्रमुख शहरों और इनके आसपास के जिलों को प्राथमिकता के आधार पर चुना जाएगा।
संभावना: इन शहरों में बनेंगे अस्पताल
स्वदेशी तकनीक का दायरा
एआई आधारित हेल्थकेयर, मेडिकल इमेजिंग, आथोर्पेडिक उत्पाद, रोबोटिक्स और डिजिटल हेल्थ तकनीक पूरी तरह भारतीय निर्मित होगी। इस पहल के माध्यम से देश के स्वास्थ्य ढांचे में 10,000 से अधिक नए बेड जोड़े जाएंगे। एएमटीजेड में वर्तमान में 187 निर्माता और 212 स्टार्टअप कार्यरत हैं, जिनका सामूहिक सालाना कारोबार 70,000 करोड़ रुपए से अधिक है।
प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी
कल यानी 23 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। दुबई हेल्थ अथॉरिटी जैसी वैश्विक संस्थाओं के साथ नए कारोबारी अवसर बन रहे हैं। 35 से अधिक सम्मेलन सत्र होंगे, जिनमें 80 से ज्यादा विशेषज्ञ एआई, डिजिटल हेल्थ, अस्पताल विस्तार, क्रिटिकल केयर, डॉयग्नोस्टिक्स और भविष्य की चिकित्सा सेवाओं पर चर्चा करेंगे।

देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और भारत समिट की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी दीपथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने शनिवार को CRPF सुरक्षा के बीच दीप जलाने, मंदिर बोर्ड को निलंबित करने और मुख्य सचिव व डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानें इस फैसले के राजनीतिक मायने और तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट पर इसका असर।
केंद्र सरकार ने UAPA की धारा 42 के तहत अधिसूचना जारी कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जाकिर नाइक के संगठन IRF के फंड फ्रीज करने और संपत्तियों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। जानें धारा 7 और 8 के प्रावधान।
केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी तथा 2051 तक परिसीमन फ्रीज रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों के बीच नेतृत्व और चुनावी रणनीति पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
उत्तरप्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर 'हाई सुगर', 'हाई सॉल्ट' और 'हाई फैट' चेतावनी लेबल के नियम जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। जानें अदालत के मुख्य आदेश और 10 सप्ताह बाद होने वाली अगली सुनवाई की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह