भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।

दीप्ति बनी विमेंस टी-20 की सबसे सफल गेंदबाज
थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को छोड़ दिया पीछे
दुबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति के अब 150 विमेंस टी20 इंटरनेशनल मैचों से 171 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम पर 170 विकेट दर्ज हैं। दीप्ति शर्मा के लिए यह मुकाबला कई मायनों में खास रहा। वह अपना 150वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी थीं। इसके साथ ही वह भारत की सिर्फ तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं, जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनसे पहले हरमनप्रीत कौर (203) और स्मृति मंधाना (172) यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं। दीप्ति 150 या उससे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली सिर्फ 12वीं महिला क्रिकेटर हैं।
विमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट
रन की गति पर लगाया अंकुश
थाईलैंड के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में जबरदस्त किफायत दिखाई। भारत की ओर से विमेंस टी-20 इंटरनेशनल मैच में पहली बार किसी गेंदबाज ने तीन विकेट लेने के लिए एक भी रन खर्च नहीं किया। उनके स्पेल ने थाईलैंड की रन गति पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया।
प्रदर्शन को दी प्राथमिकता
इतिहास रचने के बावजूद दीप्ति ने व्यक्तिगत उपलब्धि को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाने के बजाय टीम के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी। दीप्ति ने कहा कि भारतीय जर्सी पहनना और देश के लिए सही काम करना उनके लिए सबसे गर्व की बात है। यह भी कहा कि वह इस बात पर ध्यान नहीं देतीं कि सामने कौन सी टीम है।
एशिया कप पर टीम की नजर
दीप्ति का लक्ष्य अपनी गेंदबाजी में लगातार सुधार करना और गेंदबाजी यूनिट की मदद करना है। दीप्ति ने टीम के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस कैम्प को भी एशिया कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। उनके मुताबिक इस कैम्प से टीम को काफी भरोसा मिला और अब भारतीय टीम की नजरें एशिया कप जीतने पर हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल जगत में हुए बदलावों पर पीएम का आभार जताया।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फुल मेंबर नेशन में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। सूर्या ने 2022 में यह रिकॉर्ड कायम किया था, जब उन्होंने एक ही साल में 68 छक्के जड़ दिए थे।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) में विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार पर वित्तीय अनियमितताओं और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 15 मैचों के बाद साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचीं। युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस बाहर, जानिए समीकरण।
एशियन पैरा गेम्स 2026 से ठीक 5 दिन पहले मुख्य शूटिंग कोच जेपी नौटियाल को दल से हटाने पर मनीष नरवाल व मोना अग्रवाल समेत शीर्ष पैरा निशानेबाजों ने SAI मुख्यालय में विरोध दर्ज कराया।
कार्तिकेय सिंह चौहान को वर्ष 2026-2030 के लिए मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जानें नई कार्यकारिणी और वॉलीबॉल खेल नीति 2026 की मुख्य बातें।
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों की स्पष्ट रणनीति और अनुशासन को दिया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, सीरीज का हाल और कोच गौतम गंभीर से जुड़ी खास जानकारी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टीम में तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया है जो अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में संजू सैमसन ने शानदार 82 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जानिए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों की पूरी सूची।