कभी बस्तर के जंगलों में गोलियों की गूंज के बीच जिंदगी गुजारने वाली महिलाएं अब विकास और स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में एक ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक और आश्चर्यचकित कर दिया।

बस्तर में बंदूक छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुईं महिलाओं ने रायपुर में किया कैटवॉक
छत्तीसगढ़ी परिधान और कोसा सिल्क में दिखीं बदलते बस्तर की सशक्त तस्वीरें

रायपुर। स्टार समाचार वेब
कभी बस्तर के जंगलों में गोलियों की गूंज के बीच जिंदगी गुजारने वाली महिलाएं अब विकास और स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में एक ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक और आश्चर्यचकित कर दिया। यहां मुख्यधारा में लौट चुकीं आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने एक पेशेवर मॉडल की तरह रैंप वॉक कर अपने आत्मविश्वास का परिचय दिया। कार्यक्रम में मौजूद सीएम विष्णुदेव साय ने आत्मसमर्पित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उनसे बातचीत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजा हॉल
रैंप पर जब यह महिलाएं छत्तीसगढ़ी परिधानों, पारंपरिक कोसा सिल्क और स्थानीय गहनों से सज-धजकर उतरीं, तो उनकी भावभंगिमा और सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। आडिटोरियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
बदलते बस्तर की नई तस्वीर
यह कैटवॉक सिर्फ एक फैशन शो नहीं था, बल्कि बंदूक का रास्ता छोड़कर सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ती महिलाओं की बहादुरी और पुनर्वास की एक सशक्त अभिव्यक्ति थी। कभी खौफ का पर्याय रहे क्षेत्रों से निकलकर आईं इन महिलाओं का यह कदम साबित करता है कि सही अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बस्तर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही हैं।
हथकरघा को बनाएं लोकल टू ग्लोबल
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क और बस्तर की बुनाई देश-दुनिया में अपनी अनूठी पहचान बना रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य हमारे हथकरघा उत्पादों को लोकल टू ग्लोबल मंच प्रदान करना है। इसके लिए आधुनिक डिजाइन, कौशल विकास, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम ने बुनकरों और हथकरघा उद्योग को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का भी औपचारिक शुभारंभ किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की डॉक्यूसीरीज 'डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत जरूरत पड़ने पर कड़ा जवाब देने की क्षमता रखता है। जानें इस 88 घंटे चले सैन्य अभियान और डॉक्यूसीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी।
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले को रद्द कर दिया है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी, सबूतों और कोर्ट के फैसले की विस्तार से रिपोर्ट।
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत आफिस-डीएम आफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल तीन और एसडीएम आफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को खराब स्वास्थ्य के चलते बीती देर शाम एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें घबराहट और अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। यह विभाग हृदय रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखता है। उन्हें चौबीसों घंटे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।
कभी बस्तर के जंगलों में गोलियों की गूंज के बीच जिंदगी गुजारने वाली महिलाएं अब विकास और स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में एक ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक और आश्चर्यचकित कर दिया।
79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की सुरक्षा, आपातकालीन और सुधार सेवाओं में तैनात 1,057 अधिकारियों व जवानों को वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदकों से अलंकृत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। टनल में अचानक हुए भूधंसाव, पानी के रिसाव और मलबे के कारण 24 मजदूर फंस गए।
पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर वॉर्निंग लेबल लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को अंतिम चेतावनी दी है।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। उन्होंने पुनर्नियुक्ति से इनकार किया, जिसके बाद टाटा ट्रस्ट्स ने उत्तराधिकारी के लिए चयन समिति की प्रक्रिया शुरू की है।