भोपाल में एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 63 युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू। मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकतंत्र व युवा नेतृत्व पर साझा किए विचार।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में भीषण हादसा हो गया। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।















