अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

स्कूल-कॉलेज बंद: यूपी, छग और एमपी के सतना में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश
बाढ़ का खतरा: उत्तर प्रदेश के 32 और बिहार के सुपौल जिले के 50 गांव बाढ़ की चपेट में
14 राज्यों में अलर्ट: चक्रवात छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 40 घंटे से बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। सड़कें जलमग्न हैं और कॉलोनियों में पानी भर गया है। आज प्रदेश के 36 जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली में यूनिवर्सिटी व कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आंधी-बारिश से कार पलटने की दुर्घटना सामने आई है।
बिहार: 19 जिलों में यलो अलर्ट
बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। सुपौल जिले के लगभग 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां पानी घरों के अंदर तक घुस गया है। पटना में तेज तो समस्तीपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़: नदियां उफान पर
राज्य में बीते 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे प्रशासन ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। रायपुर के महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है।
मध्य प्रदेश: सतना में स्कूल बंद
जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर सतना जिले में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड: रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून और नैनीताल में देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश जारी है।
झारखंड-राजस्थान में भी चेतावनी
झारखंड की राजधानी रांची में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह