जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली। सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को जवानों ने मार गिराया। सेना की इस कार्रवाई से आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है। घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली। सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को जवानों ने मार गिराया। सेना की इस कार्रवाई से आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है। घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। इसी दौरान आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गय। मुठभेड़ जारी है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दरअसल, उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद हुआ है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है।
पिछले 13 दिनों में आतंकियों से सेना की यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल इलाके में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की थी। यहां भी सर्चिंग जारी है। एक अगस्त से कुलगाम के अखल जंगलों में आतंकियों की तलाश में सर्चिंग चल रही है। यहां 2 जवान शहीद हुए हैं, 9 जवान घायल हैं।
तीन आतंकी भी मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने 2 अगस्त की सुबह पुलवामा के आतंकी हारिस नजीर डार को मार गिराया था। वो सी-कैटेगरी का आतंकी था। हारिस उन 14 स्थानीय आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद जारी किए थे।
सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के छह आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे। शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। 1 घंटे चली इस रणनीतिक बैठक में सुरक्षा, व्यापार पर चर्चा हुई और पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला।
केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) की जगह नया कानून 'VB-G RAM G' लागू करने के लिए ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं। जानिए क्या बदल जाएगा और यह कब से लागू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत 51,000 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र बांटे। जानिए कैसे ग्रीन एनर्जी और वैश्विक साझेदारियां भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की राजधानी और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को बेहतरीन साझीदार बताते हुए असीमित ईंधन देने का प्रस्ताव दिया है। जानें क्वाड बैठक और वेनेजुएला से तेल आयात के नए समीकरणों के बारे में।
पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर सुर्खियों में आए विक्रम साहू को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तरप्रेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 किमी पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।
पुणे स्थित रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी निबे लिमिटेड ने भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पोखरण में 18 और 19 अप्रैल को और जोशीमठ में 26 और 27 अप्रैल को प्रदर्शन किए गए।
दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 28 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाला भारत-अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय जल्द जारी करेगा नई तारीखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह