अमेरिका ने बीती रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, करीब सात घंटे तक चले आपरेशन में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक संसाधनों और कोस्टल डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।

अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के तटीय ठिकानों पर हमले किए
परिवार को आखिरी मैसेज भेजा था- होर्मुज पार कर लिया
साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ था
तेल अवीव। स्टार समाचार वेब
अमेरिका ने बीती रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, करीब सात घंटे तक चले आपरेशन में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक संसाधनों और कोस्टल डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। उधर, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि उसने जवाबी अभियान शुरू करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। बहरीन के अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस और जॉर्डन के अजराक एयरबेस को निशाना बनाने का भी दावा किया। वहीं होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर ईरान के हमले में भारतीय नाविक हेरंब करमरकर की मौत हो गई थी। जहाज ओमान तट के पास से गुजर रहा था। मौत से कुछ समय पहले हेरंब करमरकर ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि जहाज ने होर्मुज को सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पुणे के रहने वाले मरीन इंजीनियर हेरंब का यही मैसेज उनकी परिवार के साथ आखिरी बातचीत थी।
अमेरिका के निशाने पर पुल-बिजलीघर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान समझौते के लिए आगे नहीं आया, तो अगले हफ्ते बिजलीघरों और पुलों को भी निशाना बनाया जाएगा। दूसरी ओर, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी रणनीति जारी रखेगा।
समंदर में भारत के 11 जहाज फंसे
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत से जुड़े 11 जहाज और 148 भारतीय नाविक फिलहाल फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। ये सभी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रम्प ने 20 फीसदी टैक्स वापस लिया
ट्रम्प ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया। उन्होंने मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया। होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ 4 जहाज गुजरे। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन के बाद यह सबसे कम शिपिंग ट्रैफिक है।
अमेरिकी हमले में ईरान के 7 सैनिकों की मौत
ईरान ने दावा किया है कि दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित एक सैन्य बैरक पर अमेरिकी मिसाइल हमले में उसके 7 सैनिक मारे गए हैं। 13 मिसाइलें 388वीं ब्रिगेड की बैरक पर दागी गईं। हमले में गेस्ट हाउस, गार्ड पोस्ट और जवानों के रहने की इमारतों को निशाना बनाया गया। ईरानी सेना का कहना है कि पहले से किए गए सुरक्षा इंतजामों की वजह से नुकसान सीमित रहा। सेना ने इसे कायराना हमला बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ईरान बोला- 30 इरानी नागरिकों की मौत
ईरान सरकार ने कहा है कि देश के दक्षिणी हिस्से में हालिया हमलों में 30 से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है। सरकारी प्रवक्ता फरीमा मोहाजेरानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मोहाजेरानी ने कहा- हम अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। दक्षिणी ईरान इस देश की धड़कन है और सरकार हर हाल में वहां के लोगों का साथ देगी।
हमले में ईरान के 260 लोग घायल
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका की रातभर हुई ताजा एयरस्ट्राइक में 260 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमनपौर ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य टकराव में यह सबसे ज्यादा लोगों को घायल करने वाला हमला है।
यह भी पढ़िए...
फिर बढ़ा तनाव: यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान का मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत... 8अन्य चालक दल घायल
इजरायल के पड़ोसी देश पर ईरान ने दागी मिसाइलें... अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना... कुवैत में हड़कंप


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।
नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।