हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही
अभिनेताओं की टीम ने सीएम से अपने अनुभव शेयर किए
हनुमान अंश को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया

लखनऊ। स्टार समाचार चेब
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, प्रोड्यूसर और फिल्म की स्टारकास्ट के कुछ सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरान टीम ने सीएम योगी के साथ फिल्म बनाने के अपने अनुभव शेयर किए और फिल्म से जुड़ी कई बातें कीं।
सीएम ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें
मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। मुलाकात के दौरान फिल्म और इसके कुछ खास सीन्स पर चर्चा हुई। इन सीन्स में नीम करौली बाबा और नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़े प्रसंग दिखाए गए हैं।

इन बातों पर हुई चर्चा
नाथ संप्रदाय हिंदू धर्म की एक आध्यात्मिक परंपरा है, जिसका संबंध भगवान शिव से माना जाता है। यह परंपरा योग, ध्यान और साधना पर खास ध्यान देती है। फिल्म की टीम के मुताबिक, योगी ने फिल्म के उन महत्वपूर्ण सीन्स को भी देखा, जिनमें गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय की परंपरा का जिक्र किया गया है। फिल्म में नीम करौली बाबा और नाथ परंपरा से जुड़े संतों के बीच के गहरे संबंध को भी दिखाया गया है।
हनुमान अंश के बारे में
हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू सत्य, विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार हैं। फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नगर और विशाल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के लिए कल तक का समय दिया है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।
लंबे इंतजार के बाद दृश्यम-3 आखिर रिलीज हो गई है। अजय देवगन के फैन्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती रिएक्शन में इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल है। दर्शकों ने अजय देवगन की विजय सलगांवकर के रोल में वापसी, सस्पेंस वाले ट्विस्ट और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।