एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए देश का मान बढ़ाया है। बुधवार का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां 21 साल की स्टार तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी ने महज डेढ़ घंटे के भीतर दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर नया कीर्तिमान रच दिया।

चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में चीन को हराया
एशियन गेम्स: चिकिती तनिपार्थी का एशियन गेम्स में स्वर्णिम धमाका
महिला और मिक्स्ड टीम चैंपियन, ओलिंपिक 2028 का टिकट पक्का
जलवा: 8 में से 6 गोल्ड महिलाओं के नाम, फाइनल में लवलीना
नई दिल्ली।स्टार समाचार वेब
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए देश का मान बढ़ाया है। भारत ने एशियन गेम्स में बुधवार को तीसरा गोल्ड जीत लिया है। दिन का पहला गोल्ड भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में आया। इसके बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनी। फिर शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने सोना जीता। दरअसल, बुधवार का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां 21 साल की स्टार तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी ने महज डेढ़ घंटे के भीतर दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर नया कीर्तिमान रच दिया। दिन की शुरुआत में चिकिता ने ज्योति सुरेखा और पृथिका प्रदीप के साथ मिलकर महिला कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में चीन को 238-234 के अंतर से हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स का अपना दूसरा लगातार गोल्ड जीता और 238 अंकों के स्कोर के साथ साउथ कोरिया के 2014 में बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इसके कुछ ही देर बाद, चिकिता ने मिक्स्ड टीम इवेंट में साहिल राजेश जाधव के साथ मिलकर साउथ कोरिया को बेहद रोमांचक टाईब्रेक (शूट-आफ) में मात देकर दिन का दूसरा गोल्ड भारत की झोली में डाल दिया। इस दोहरी सफलता के साथ ही चिकिता और साहिल की जोड़ी ने लॉस एंजिल्स ओलिंपिक 2028 का आधिकारिक कोटा भी हासिल कर लिया है।

भारत की नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीत लिया है। यह भारत का आज का तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम ने और मिक्स्ड टीम ने दो स्वर्ण दिलाए थे। इसके अलावा मुक्केबाजी में आज एक कांस्य आया है। प्रिया घंघस ने कांस्य जीता। नीरू और किनान की जोड़ी ने फाइनल में 34 का स्कोर बनाया। यह एक एशियन रिकॉर्ड है। इससे पहले एशियन रिकॉर्ड कतर के नाम था, जिन्होंने इस इवेंट के फाइनल में इसी साल जनवरी में 30 स्कोर किया था। वहीं, कतर 32 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहा और रजत जीता। चीन ने 23 के स्कोर के साथ कांस्य अपने नाम किया।

मुक्केबाजी में भी स्वण की उम्मीद
तीरंदाजी के अलावा मुक्केबाजी रिंग से भी भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई। स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75 किग्रा वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में कजाखस्तान की नताल्या को 3-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पिछली बार गोल्ड से चूकीं लवलीना अब दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची हैं और उनसे देश को स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद है। हालाँकि, महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में प्रिया घंघास को चीन की यांग चेंगयू के खिलाफ 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
अस्मिता डे ने पक्का किया ब्रॉन्ज
अन्य खेलों की बात करें तो जूडो में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अस्मिता डे ने क्वार्टरफाइनल में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 अबीबा अबू जाकिनोवा से हारने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने रेपेचेज मैच में हांगकांग की वोंग का ली को युको से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उनका सामना मंगोलिया की गनबातारिन नारंतसेत्सेग से होगा। वहीं दूसरी ओर, कुश्ती के 48 किग्रा वर्ग में निराशा हाथ लगी, जहां भारत की निशा रेपेचेज मुकाबले में साउथ कोरिया की पार्क ह्योनयॉन्ग से चित होकर हार गईं और इसके साथ ही उनका एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया।
भारत मेडल टैली के टॉप-10 में वापसी
इन शानदार सफलताओं के बूते भारत मेडल टैली के टॉप-10 में वापस लौट आया है। भारत के खाते में अब कुल 57 मेडल आ चुके हैं, जिनमें 9 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज शामिल हैं। विशेष रूप से भारतीय महिला एथलीटों का दबदबा कायम है, जिन्होंने अब तक जीते कुल 9 में से 6 गोल्ड मेडल देश को दिलाए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है....

एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए देश का मान बढ़ाया है। बुधवार का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां 21 साल की स्टार तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी ने महज डेढ़ घंटे के भीतर दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर नया कीर्तिमान रच दिया।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह