बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और अधिक गहरा हो गया है। अब यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और अधिक गहरा हो गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और अधिक गहरा हो गया है। अब यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 28 अक्टूबर की रात को एक गंभीर चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्पीड 100 किमी/घंटा रह सकती है। मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात के तेज होने की आशंका के कारण भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है।
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा तट पर अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अलप्पुझा, एनार्कुलम, इडुक्की, थ्रिसूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड के लिए येलो अलर्ट जारी है। वहीं, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 अक्टूबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा तट के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाएं।
ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। आठ जिलों में 128 आपदा राहत टीमें तैनात की गई हैं। यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में है, जो अगले 12 घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनेगा। फिर उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा और 28 अक्टूबर सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा। यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकिनाडा के पास तट से टकराएगा।
दावा किया जा रहा है कि तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटा होगी। हालांकि, तूफान आंध्र में टकराएगा, लेकिन ओडिशा के 15 जिले प्रभावित होंगे। आठ जिलों में बहुत तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मलकांगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल और कालाहांडी में रेड अलर्ट जारी है। इन जिलों में कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 30 अक्टूबर तक सभी सरकारी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वहीं, टीएमसी के 20 सांसदों के अन्य पार्टी में विलय से तृणमूल कांग्रेस भारी संकट में है।
सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई समेत अन्य बैंकों की कार्यप्रणाली पर बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने एसबीआई की तरफ से पेश हुईं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से कहा कि वे कोर्ट की इस गंभीर चिंता को बैंक के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।
अभी नासिक और पुणे का केस सुरझा भी नहीं और अब महाराष्ट्र के नागपुर में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया है। यहां एयर फोर्स के एक कर्मचारी की पत्नी ने अपने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
देशभर में हो रही कफ सीरप की कालाबाजारी और बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हालांकि इस तरह की कवायद भी पहले भी की जा चुकी है, लेकिन मनमानी पर रोक नहीं लग पाई है। जहां आज पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए केंद्र ने कड़ा और बड़ा कदम उठाया है।
भारत सरकार ने सेना को चेतावनी दी है कि सीमाओं पर मौजूद महत्वपूर्ण ठिकानों पर दुश्मन ड्रोन हमला कर सकता है। जहाज और जलमार्ग मंत्रालय के समुद्री सुरक्षा विंग ने जमीन और समुद्री सीमाओं के पास मौजूद महत्वपूर्ण संपत्तियों और ठिकानों पर ड्रोन अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है।
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड की घटना ने सनसनी फैला दी है। यमुनानगर के मेजा थाना इलाके के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की देर रात नृशंस हत्या कर दी गई।
'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में सरेआम पिटाई। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जानें कौन हैं अभिजीत और क्यों चर्चा में है उनकी पार्टी।
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा हो चुकी है। 19 जून-2026 को स्विट्जरलैंड में इस पर हस्ताक्षर होंगे। इसका दुनिया भर के नेताओं ने स्वागत किया है। इसी क्रम में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- संघर्ष खत्म करने के लिए बनी इस सहमति का मैं स्वागत करता हूं।
बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद वह आज सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में होने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है।