सतना में निजी स्कूल फरवरी से किताबें बेचते रहे, जबकि प्रशासन अप्रैल में मेला लगाकर औपचारिकता निभाता दिखा। कम भीड़, सीमित स्टॉल और अव्यवस्था ने मेले की उपयोगिता पर सवाल खड़े किए।
वर्ष 2026 की शुरुआत ने वैश्विक राजनीति को एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहाँ अमेरिका अपनी ऊर्जा और व्यापारिक नीतियों के माध्यम से नए वैश्विक मानकों को परिभाषित कर रहा है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खराब पड़ोसी करार देते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पड़ोसी देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
मध्य प्रदेश के रायसेन और दमोह जिलों में मतदाता सूची सर्वे (SIR) कर रहे दो शिक्षकों (BLO) की मौत हो गई। परिजनों ने काम के दबाव को वजह बताया, जबकि रायसेन में एक BLO छह दिन से लापता है। प्रशासन ने जांच और सहायता का आश्वासन दिया।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और अधिक गहरा हो गया है। अब यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और कार्यों का कोई अनुमान नहीं लगा सकता। ट्रंप मौसम की तरह अपने रंग दिखा रहे हैं। कभी भारत पर टैरिफ लगाते हैं तो कभी उसे अपना सबसे जिगरी दोस्त बताते हैं। अब जी7 देशों से भारत और चीन पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने को कहा है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों के आधार पर रूस से तेल खरीद जारी रखेगा, अमेरिका के दबाव में नहीं। जानें क्या है F-35 विमानों और ईरान के साथ व्यापार पर सरकार का रुख।
सिंगरौली के परसौना में कोल वाहन की चपेट में आकर दूध बेचने जा रहे 52 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर 6 घंटे तक रजमिलान मार्ग को जाम किया। विधायक रामनिवास शाह और महापौर रानी अग्रवाल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही और दबाव बनाने का आरोप लगाया।






















