इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

इसरो के हाथ लगी बड़ी कामयाबी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई। आब्जर्वेशन्स से पता चला कि जब सीएमई ने चांद की सतह पर असर डाला तो चांद के दिन वाले एक्सोस्फीयर या उसके बहुत पतले एटमॉस्फियर के कुल दबाव में काफी बढ़ोतरी हुई। दरअसल, इसरो ने एक ऐतिहासिक वैज्ञानिक उपलब्धि की घोषणा की है। इसरो ने बताया कि उसके चंद्रयान-2 आर्बिटर ने पहली बार सूर्य से निकलने वाले कोरोनल मास इजेक्शन या सौर विस्फोट का चंद्रमा पर प्रभाव दर्ज किया है। यह डेटा चंद्रयान-2 के वैज्ञानिक यंत्र सीएचएसीई-2 ने रिकॉर्ड किया है।
इसरो के मुताबिक, यह अवलोकन 10 मई 2024 को हुआ, जब सूर्य से निकली कई शक्तिशाली सौर तरंगों ने सीधे चंद्रमा की सतह को प्रभावित किया। इस दौरान चंद्रमा के दिन की ओर के हिस्से में स्थित बहुत पतले वातावरण, जिसे वैज्ञानिक रूप से ल्यूनर एग्जोस्फेयर कहा जाता है, के कुल दबाव में अचानक वृद्धि दर्ज की गई। वहां मौजूद न्यूट्रल परमाणुओं और अणुओं की संख्या एक से अधिक स्तर तक बढ़ गई, जिससे चंद्र वातावरण का घनत्व अस्थायी रूप से बढ़ गया।
इसरो ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी भी वैश्विक मिशन ने सूर्य के सौर विस्फोट का चंद्रमा के वातावरण पर सीधा प्रभाव देखा है। इस खोज से पहले वैज्ञानिक केवल सैद्धांतिक रूप से मानते थे कि सूर्य की कोरोनल मास इजेक्शन घटनाएं चंद्रमा के वातावरण में बड़ा बदलाव ला सकती हैं, लेकिन चंद्रयान-2 ने इस सिद्धांत की पुष्टि कर दी है।
चंद्रयान-2 का सीएचएसीई-2 यंत्र चंद्रमा के ल्यूनर एग्जोस्फेयर की संरचना, उसमें मौजूद तत्वों की मात्रा और उनकी समयानुसार परिवर्तन को रिकॉर्ड करता है। इसरो ने बताया कि चंद्रमा का यह वातावरण बेहद हल्का है और वहां मौजूद गैस के कण आपस में बहुत कम टकराते हैं। चंद्रमा पर न तो कोई स्थायी वायुमंडल है और न ही कोई चुंबकीय क्षेत्र, जो सूर्य की किरणों और कणों से सुरक्षा प्रदान कर सके। इस वजह से हर बार जब सूर्य से सौर विस्फोट होता है, उसका सीधा असर चंद्रमा की सतह और उसके वातावरण पर पड़ता है।
इसरो ने कहा कि यह अध्ययन न केवल वैज्ञानिक नजरिए से अहम है, बल्कि भविष्य में चंद्रमा पर बस्ती या अनुसंधान केंद्र बनाने के लिए भी अहम होगा। ऐसे सौर घटनाक्रम अस्थायी रूप से चंद्रमा के वातावरण को बदल देते हैं, जिससे वहां उपकरणों की कार्यक्षमता और मानव गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। इसलिए भविष्य में चंद्र आधार की संरचना तैयार करते समय वैज्ञानिकों को इन परिस्थितियों को ध्यान में रखना होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।