18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।

बैठक में ब्रिक्स से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से रवाना होंगे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। भारत ने सम्मेलन के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि ब्रिक्स देशों की कोई साझा करेंसी लाने का प्रस्ताव नहीं है, बल्कि सदस्य देश आपस में अपनी स्थानीय मुद्राओं में ही व्यापार और लेनदेन को बढ़ावा देंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच व्यापार को सुगम बनाना और लेनदेन में आने वाली लागत को कम करना है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ओपन सेशन
अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है। सुबह 11:00 बजे से ब्रिक्स का ओपन सेशन शुरू होगा, जिसमें सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित पार्टनर और आउटरीच देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले सभी मेहमान नेताओं की एक सामूहिक तस्वीर ली जाएगी।आज दोपहर 2:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 वैश्विक नेताओं के साथ बैक-टू-बैक द्विपक्षीय बैठके करेंगे।

10:46:10 AM: रविवार को ब्रिक्स के ओपन सेशन के लिए दुनिया भर के नेता भारत मंडपम पहुंचने लगे हैं। पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनामी प्रधान मंत्री ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति इवारिस्ट नदायिशिमिये, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा के उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का गर्मजोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया।
मोदी की 7 विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें
दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव
दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर
दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी
शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा
शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये
शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा
शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद
समिट से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच हुई मुलाकात अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। पिछले कुछ महीनों के क्षेत्रीय तनाव के बाद दिल्ली में हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। ईरान जल्द ही ओमान में खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और इराक के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य के सुरक्षित समुद्री मार्ग को लेकर चर्चा करने वाला है। दिल्ली में हुई यह कूटनीतिक पहल तनाव को कम करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन शाम को होंगे रवाना
सम्मेलन की समाप्ति के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शाम करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच मास्को के लिए रवाना होंगे। वहीं, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद भी बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे हैं, जिनका स्वागत भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने किया।

देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह