बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में बीएनपी 299 में 21 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। बांग्लादेश चुनाव में सबसे खास बात यह है कि इस बार तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

गायेश्वर चंद्र रॉय, निताई चौधरी, दीपेन दीवान हिंदू विजेता।
ढाका। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में बीएनपी 299 में 21 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। बांग्लादेश चुनाव में सबसे खास बात यह है कि इस बार तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। वो भी तीनों बीएनपी के उम्मीदवार थे। दरअसल, बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव के नतीजों ने जहां सत्ता समीकरण बदलने के संकेत दिए हैं। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी को लेकर भी नई चर्चा छेड़ दी है। चुनाव में राष्ट्रवादी दल को भारी बढ़त मिली है और वह स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है। इसी बीच हिंदू समुदाय से जुड़े चार उम्मीदवारों की जीत खास तौर पर ध्यान खींच रही है।
बीएनपी 211 सीट जीती
ताजा नतीजों के अनुसार बीएनपी ने कुल 211 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि इस्लामी दल को 68 सीटों पर जीत मिली। इस परिणाम ने सत्ता में बदलाव की संभावना को मजबूत किया है, लेकिन चुनाव की कहानी सिर्फ बहुमत तक सीमित नहीं है। अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व का सवाल भी उतना ही अहम बना हुआ है।
गायेश्वर की जीत महत्वपूर्ण
ढाका क्षेत्र से वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र राय की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए करीब 99 हजार से अधिक मत हासिल किए। हाल के समय में हिंदू समुदाय के खिलाफ उत्पीड़न और हमलों की खबरों के बीच उनकी जीत को प्रतीकात्मक रूप से अहम माना जा रहा है। यह क्षेत्र कई इलाकों को समेटे हुए है और यहां मुकाबला कड़ा माना जा रहा था।
चौधरी प्रभावशाली चेहरा
मगुरा क्षेत्र से निताई राय चौधरी ने भी आरामदायक जीत हासिल की। उन्हें 147000 से अधिक मत मिले। वह पार्टी के भीतर अल्पसंख्यक समुदाय का प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं और उनका संबंध गायेश्वर चंद्र राय से भी बताया जाता है। उनकी जीत से उन क्षेत्रों में दल की स्थिति मजबूत हुई है जहां अल्पसंख्यक आबादी उल्लेखनीय है।
देवान और साचिंग भी जीते
रंगामाटी क्षेत्र से अधिवक्ता दीपेन देवान ने तीसरी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए संसद में जगह बनाई। बंदरबन क्षेत्र से साचिंग प्रू भी 141000 से ज्यादा वोटों के साथ जीतकर संसद पहुंचे, जिससे कुल चार अल्पसंख्यक प्रतिनिधि इस दल की ओर से चुने गए।
जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार हारे
जमात-ए-इस्लामी गठबंधन के एकमात्र हिंदू उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। खुलना क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को पर्याप्त मत मिलने के बावजूद जीत नहीं मिल सकी। इसका मतलब यह रहा कि इस गठबंधन का कोई भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार संसद तक नहीं पहुंच पाया। चुनाव में 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यूपी में बकरीद से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। योगी ने कहा कि सड़कें यातायात के लिए हैं, अराजकता के लिए नहीं। प्यार से मानो या दूसरे तरीके से, कानून का राज रहेगा।
8th Pay Commission: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई NC-JCM की 49वीं बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति जैसे बड़े मुद्दों पर अहम सहमति बनी है। जानिए किसे मिलेगा फायदा।
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से धार्मिक आधार पर मिलने वाले सभी भत्ते बंद करने का एलान किया है। अब इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों को सरकारी मानदेय नहीं मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को 48 घंटे के भीतर सड़क के गड्ढे भरने और खुले नालों व मैनहोल की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है।
NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर से ₹100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ है।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।