
बंगाल की खाड़ी में 'दितवाह' नामक एक और चक्रवाती तूफान ने दस्तक दे दी है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हाल ही चर्चा में आए दो चक्रवातों ने भारत के लिए चिंता पैदा कर दी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, साइक्लोन दितवाह और लगातार कमजोर होते सेन्यार का संयुक्त असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में व्यापक और भारी वर्षा की स्थिति पैदा करेगा। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के संकेत तेज हो गए हैं। चक्रवात का रुख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर है, जहां 30 नवंबर तक मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी दी गई है। दरअसल, चक्रवाती तूफान सेन्यार लगातार कमजोर हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान दस्तक दे रहा है। यह तूफान दितवाह है। इन दोनों तूफानों ने भारत के लिए चिंता बढ़ा दी है। इन तूफानों के कारण दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। विभाग ने बताया कि गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात दितवाह में बदल गया।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने इस खतरनाक सिस्टम को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बताया कि चक्रवात का रूख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के तटों की ओर है। इन क्षेत्रों में 30 नवंबर तक मौसम बेहद खराब होने की संभावना है। विभाग ने तटीय इलाकों में मछुआरों को सतर्क रहने को कहा है।
यहां भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवात दितवाह के का कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अनुमान है। इस तूफान के तटीय इलाकों में पहुंचने से पहले ही शुक्रवार को तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु में ज्यादा बारिश हुई।
30 तक खराब रहेगा मौसम
विभाग ने बताया कि चक्रवात दितवाह के कारण इन तीनों राज्यों में 30 नवंबर तक मौसम के खराब रहने की संभावना है। शुक्रवार को दक्षिण तमिलनाडु में कई जगहों पर और राज्य के उत्तरी हिस्सों तथा पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, शनिवार को पूरे तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 30 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मछुआरों के लिए सख्त सलाह
चक्रवात दितवाह के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों को 1 दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन इलाके और तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट पर न जाने की सख्त सलाह दी है। वहीं, जो लोग पहले से समुद्र में हैं, उनसे तुरंत सबसे पास के तट पर लौटने की अपील की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वहीं, टीएमसी के 20 सांसदों के अन्य पार्टी में विलय से तृणमूल कांग्रेस भारी संकट में है।
सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई समेत अन्य बैंकों की कार्यप्रणाली पर बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने एसबीआई की तरफ से पेश हुईं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से कहा कि वे कोर्ट की इस गंभीर चिंता को बैंक के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।
अभी नासिक और पुणे का केस सुरझा भी नहीं और अब महाराष्ट्र के नागपुर में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया है। यहां एयर फोर्स के एक कर्मचारी की पत्नी ने अपने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
देशभर में हो रही कफ सीरप की कालाबाजारी और बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हालांकि इस तरह की कवायद भी पहले भी की जा चुकी है, लेकिन मनमानी पर रोक नहीं लग पाई है। जहां आज पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए केंद्र ने कड़ा और बड़ा कदम उठाया है।
भारत सरकार ने सेना को चेतावनी दी है कि सीमाओं पर मौजूद महत्वपूर्ण ठिकानों पर दुश्मन ड्रोन हमला कर सकता है। जहाज और जलमार्ग मंत्रालय के समुद्री सुरक्षा विंग ने जमीन और समुद्री सीमाओं के पास मौजूद महत्वपूर्ण संपत्तियों और ठिकानों पर ड्रोन अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है।
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड की घटना ने सनसनी फैला दी है। यमुनानगर के मेजा थाना इलाके के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की देर रात नृशंस हत्या कर दी गई।
'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में सरेआम पिटाई। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जानें कौन हैं अभिजीत और क्यों चर्चा में है उनकी पार्टी।
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा हो चुकी है। 19 जून-2026 को स्विट्जरलैंड में इस पर हस्ताक्षर होंगे। इसका दुनिया भर के नेताओं ने स्वागत किया है। इसी क्रम में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- संघर्ष खत्म करने के लिए बनी इस सहमति का मैं स्वागत करता हूं।
बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद वह आज सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में होने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है।