अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी शनिवार को कहा-वॉशिंगटन, ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की इजाजत नहीं देगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के रवाना होने से पहले ट्रंप ने इस क्षेत्र में किसी भी तरह के ट्रांजिट शुल्क की अनुमति देने की संभावना को खारिज कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी शनिवार को कहा-वॉशिंगटन, ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की इजाजत नहीं देगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के रवाना होने से पहले ट्रंप ने इस क्षेत्र में किसी भी तरह के ट्रांजिट शुल्क की अनुमति देने की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- नहीं, हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो हम ऐसा होने नहीं देंगे। ईरान के साथ दो हफ्तों के युद्धविराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की योजना का इशारा दिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यह कदम ईरान के साथ या उसके बिना उठाएगा। यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए थे।
सैन्य रूप से पराजित कर दिया गया
जॉइंट बेस एंड्रयूज (जेबीए) पर उपराष्ट्रपति वेंस के रवाना होने से पहले ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ईरानी सेना को सैन्य रूप से पराजित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत के नतीजों की परवाह किए बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेडी वेंस को शांति वार्ता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके पास बड़ा काम है। उन्होंने ईरान पर निशाना साधते हुए कहा, मैं पता लगाऊंगा कि क्या हो रहा है। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो गए हैं और अब हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलेंगे, चाहे कोई सौदा हो या न हो। वह खुला रहेगा, हम जलडमरूमध्य में होंगे, जैसा कि वे कहते हैं।
उपराष्ट्रपति वेंस भी पहुंचे पाकिस्तान
इस बीच, ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबफ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात शांति वार्ता में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचा है। यह वार्ता पश्चिम एशिया में शत्रुता को समाप्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने वार्ता को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ईरान सद्भावना से चर्चाओं में भाग लेता है, तो अमेरिका रचनात्मक जुड़ाव के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत में बेईमानी करने की कोशिश करता है, तो उन्हें वॉशिंगटन से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी।
ईरान ने रखीं शर्तें
हालांकि, तेहरान ने गालिबाफ द्वारा पहले जारी की गई पूर्व-शर्तों की स्वीकृति पर जोर दिया है। ईरान का कहना है कि अगर इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया, तो वार्ता विफल हो सकती है। गालिबाफ के अनुसार, लेबनान में युद्धविराम और ईरानी संपत्तियों से प्रतिबंध को इस्लामाबाद में बातचीत शुरू होने से पहले की पूर्व-शर्तों के रूप में निर्धारित किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।
नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।