अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कई नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ईडी ने क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी 22 सितंबर को समन जारी किया गया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कई नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ईडी ने क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी 22 सितंबर को समन जारी किया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है। वहीं, अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। दरअसल, ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि उनकी इस एप से क्या भूमिका या संबंध रहे हैं। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या उथप्पा ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है। उथप्पा का बयान भी इसी अधिनियम के तहत ही दर्ज की जाएगी। ईडी इस अवैध नेटवर्क में उनके किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय साझेदारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले भी ईडी ने कई बड़े चेहरों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी इसी मामले में दिल्ली में सवाल-जवाब किए गए थे। इसके अलावा, कुछ अन्य कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। पिछले महीने, ईडी ने एक अन्य आनलाइन बेटिंग एप परिमैच से जुड़े मामले में कई राज्यों में छापेमारी भी की थी।
ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों, फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। मार्केट रिसर्च एजेंसियों और जांच करने वाली संस्थाओं का अनुमान है कि भारत में लगभग 22 करोड़ लोग अलग-अलग आॅनलाइन बेटिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से आधे (11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं। विशेषज्ञों का आकलन है कि भारत का आॅनलाइन बेटिंग बाजार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।