राजधानी भोपाल में एक बार फिर बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) सुर्खियों में है। कर्मचारियों की करतूतों से परेशान कुलगुरु ने सीएम हेल्पलाईन में गुहार लगाई है। यही नहीं, सीएम हेल्पलाइन के साथ-साथ मुख्यमंत्री, लोकभवन, शिक्षा मंत्री और उच्च शिक्षा विभाग को भी पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बीयू की दर्जनभर महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने से हड़कंप मच गया है।
सुर्खियों में प्रशासनिक अव्यवस्था और अंदरूनी विवाद
कर्मचारियों खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
पुलिस ने मामले में विभागीय जांच कराने की दी सलाह

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में एक बार फिर बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) सुर्खियों में है। कर्मचारियों की करतूतों से परेशान कुलगुरु ने सीएम हेल्पलाईन में गुहार लगाई है। यही नहीं, सीएम हेल्पलाइन के साथ-साथ मुख्यमंत्री, लोकभवन, शिक्षा मंत्री और उच्च शिक्षा विभाग को भी पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश में यह पहला मामला है, जब किसी विवि के कुलगुरु ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया है। दरअसल, बीयू की दर्जनभर महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने से हड़कंप मच गया है। वहीं कुलगुरु प्रो. एसके जैन द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने से विवाद और बढ़ गया है। विश्वविद्यालय में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जब कुलगुरु ने अपने ही कर्मचारियों पर सहयोग नहीं करने और जरूरी जानकारी छिपाने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी संगठन भी खुलकर विरोध में उतर आए हैं।
कर्मचारी नहीं कर रहे सहयोग
कुलगुरु ने अपनी शिकायत में कहा- विवि के विभिन्न विभागों में स्वीकृत पदों की जानकारी और पुराने आदेशों की प्रतियां कई बार मांगने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। इसके कारण कई प्रशासनिक और वित्तीय मामलों का निराकरण अटक गया है। इस लापरवाही के लिए कर्मचारियों जिम्मेदार हैं।
13 महत्वपूर्ण फाइल गायब
डेढ़ माह पहले विवि की स्थापना और गोपनीय शाखा से जुड़ी 13 महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का मामला सामने आया था। इनमें नियुक्ति, सेवा पुस्तिका, वेतनवृद्धि, पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा कामर्स विभाग की गोपनीय प्रविष्टियों से संबंधित एक अहम फाइल भी लापता बताई जा रही है।
थाने तक पहुंची शिकायत
मामले की शिकायत कुलसचिव प्रो. समर बहादुर सिंह ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभागीय जांच कराने की सलाह दी है। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में आयोजित कुलसचिवों की बैठक में भी इस मामले पर चर्चा हुई। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विवि की स्थिति पर नाराजगी जताई है।
आंदोलन की चेतावनी
कुलगुरु प्रो. एसके जैन का कार्यकाल सितंबर में समाप्त होगा। जबकि जुलाई से नए कुलगुरु के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी बीच कर्मचारी संगठनों में असंतोष बढ़ गया है। कर्मचारी संघ के महासचिव धीरेंद्र सिंह ने कुलगुरु के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा-कर्मचारियों को स्वीकृत पदों की जानकारी देने का अधिकार नहीं है। यदि कर्मचारियों को बेवजह परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़िए....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।